ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

मैदागिन से गोदौलिया मार्ग पर अपने-अपने घरों से निकलकर 1008 लोगों ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 11, 2021

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 13 दिसम्बर, 2021 को श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण हेतु बनारस आगमन के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा अपनी पूरी क्षमता के साथ पूरे शहर को साफ कराने के लिये विशेष सफाई अभियान चलाया गया एवं रंग बिरंगी झालरों से नगर को सजाने का कार्य किया है। उत्तर प्रदेश पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0नीलकंठ तिवारी शनिवार को अपने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कमलगढहा वार्ड में स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लेकर सड़कों पर सफाई शुरू की और उनके पीछे-पीछे क्षेत्र के लोग सहित शामिल होते गए और कुछ क्षण में ही क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम दिखाई देने लगा। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र शहर उत्तरी के साथ-साथ शहर के अन्य क्षेत्रों में चल रहे सफाई अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया।

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण हेतु काशी तैयार:-
कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा एवं नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान की शुरूआत पिछले दिनों की गयी थी। सफाई अभियान में जनप्रतिनिधियों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। पहले दिन सफाई अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन "गोपाल जी" के द्वारा किया गया। उसके बाद धर्मेन्द्र प्रधान केन्द्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0नीलकंठ तिवारी, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय काशी प्राप्त अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने इस सफाई अभियान को सफल बनाने हेतु स्वंय सफाई कार्य में हाॅथ बटाते हुये जनजागरूकता संदेश दिया। नगर की महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल एवं नगर आयुक्त प्रणय सिंह अपने मातहत अधिकारियों के साथ प्रत्येक दिन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अपने हाथों से झाड़ू लगाककर आम जनमानस में सफाई बनाये रखने की अपील की गयी। इसी कड़ी मे आज राष्ट्रीय मंत्री श्री तरूण चुक के द्वारा सफाई अभियान में भागीदारी की जायेगी।

स्वच्छता अभियान में चमका शहर:-
सफाई अभियान में नगर का कोना-कोना साफ कराया गया। जिसमें नगर के सभी 90 वार्डो व नव विस्तारित 84 गाॅवों के अतिरिक्त गंगा नदी के सभी घाटों पर विशेषतः सफाई व्यवस्था की गयी। इस हेतु तीन चरणों में कार्य किया गया। सफाई अभियान में सुबह के समय सफाई का कार्य कराया गया दोपहर में एंटी लावा एवं सेनेटाइजेशन तथा शाम को फागिंग का कार्य कराया गया। नगर के सभी नाले, नालियों, खाली प्लाटों व गलीपिट की सफाई करायी गयी। साथ ही मलबा एवं सड़को पर पड़े बिल्डिंग मेटेरियल को भी हटाया गया।

मलीन बस्तियों में भी कराया गया साफ सफाई का कार्य :-
नगर में स्थित एक सौ पचास मलीन बस्तियों में भी साफ सफाई का कार्य कराया गया। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर गंगा घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर वृहद सफाई एवं सिल्ट साफ कराया गया। नदी के जल में बहने वाले गंदगी, माला फूल की नियमित सफाई हेतु सफाई एजेन्सी विशाल प्रोटेक्शन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा बोट के माध्यम से निरन्तर सफाई का कार्य कराया जा रहा है। छुट्टा पशुओं को पकड़ने हेतु नगर निगम के वाहन दिन रात सड़को पर चक्रमण कर रहे हैं।

90 वार्डो में 90 नोडल अधिकारियों की हुई तैनाती:-
नगर आयुक्त प्रणय के द्वारा सफ़ाई व्यवस्था की मानिटरिंग हेतु नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की तीन टीमों एवं है जिनके द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर निकाय से सम्बन्धित जन सुविधाओं के पर्यवेक्षण का कार्य कर रहे हैं तथा कोई कमी होने पर तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को सूचित कर निस्तारण कराया जा रहा है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के द्वारा बताया गया कि यह सफाई व्यवस्था आगे भी चलती रहेगी।

13 दिसम्बर को श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण एवं 17 दिसम्बर अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन के अवसर पर नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर सम्पूर्ण नगर को आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया गया है, जिससे एक अलग छटा बिखेर रही है। नगर के सभी मार्गो, गंगा नदी के घाटों, चैराहों, मूर्तियों, पार्कों एवं मुख्य भवनों, वाणिज्ययिक संस्थानों पर रंग बिरंगी लाइटों से पूरा शहर जगमग हो गया है। नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता (वि0यां0)अजय कुमार राम के द्वारा निरन्तर नगर का चक्रमण किया जा रहा है कि कहीं कोई कमी न होने पाये।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.