ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

3 टप्पेबाजों ने व्यापारी का 5 लाख रुपए लेकर हुए फरार।

Photo Source :

Posted On:Friday, May 6, 2022

वाराणसी। शुक्रवार को भी 3 टप्पेबाजों ने आजमगढ़ से आए व्यापारी का कबीरचौरा इलाके से 5 लाख रुपए लेकर भाग निकले। भुक्तभोगी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

बीतें 24 मार्च को भी इसी इलाके से गाजीपुर के व्यापारी के साथ 8 लाख की टप्पेबाजी हुई है, जिसके बाद काफी प्रयास कर पुलिस ने हाईप्रोफाइल ईरानी गैंग को पकड़ा था।

आजमगढ़ के महराजगंज के सरदहा निवासी किराना व्यापारी रामजनम शुक्रवार को चौकाघाट पहुंचे। वहा से वह ऑटों से विशेश्वरगंज के लिए निकले। मंडी में रामजनम को कुछ लोगों का भुगतान और समान की खरीददारी करनी थी, जिसके लिए वह अपने बैग के भीतर पॉलिथीन में 5 लाख रुपए रखा था। भुक्तभोगी के मुताबिक व्यापारी के साथ ही 3 अन्य लोग भी ऑटो में बैठे। बदमाश कबीरचौरा पर आटो रुकवा कर उतरे तब रामजनम का ध्यान बैग पर गया। बैग से रुपए गायब होने पर उसके होश फाख्ता हो गए, रामजनम ने ऑटो रुकवाया तो चालक ने बिना किराया लिए ही तेजी से भाग निकला। घबराए रामजनम ने घटना की जानकारी अपने परिचित विश्वेश्वरगंज के व्यापारी को दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।


डीसीपी काशी जोन ने बताया की व्यापारी के साथ 5 लाख रुपए की टप्पेबाजी की सूचना मिली है। व्यापारी से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की 3 टीमें आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशो की पहचान कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.