ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

महिला स्पेशल केंद्र पर 190 महिलाओं समेत कुल 18769 लाभार्थियों को आज लगा कोविड का टीका।

Photo Source :

Posted On:Friday, August 20, 2021

वाराणसी 20 अगस्त 2021, जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह ने बताया कि आज (शुक्रवार) को जिले के विभिन्न केन्द्रों, चैरिटेबल अस्पतालों सहित 48 सत्रों का आयोजन कर 18769 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।

इसमें 15520 लाभार्थियों को प्रथम डोज़ तथा 3249 लाभार्थियों को दूसरी डोज़ लगायी गयी। इस क्रम में 45 वर्ष से ऊपर के 1154 लोगों को टीका लगाया गया । वहीं 18 वर्ष से 44 वर्ष के 17615 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसमें से 14518 लाभार्थियों को प्रथम डोज़ तथा 3097 लाभार्थियों को दूसरी डोज़ लगायी गयी।

अंतर्राष्ट्रीय स्पेशल एक केंद्र पर 08 लाभार्थियों को सेकेंड डोज़ का टीका लगाया गया। महिला स्पेशल एक केंद्र पर 190 महिलाओं को टीका लगाया गया।सीएमओ ने लोगों से अपील किया है कि अधिक अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर उपस्थित होकर अपना टीकाकरण कराएं।

सीएमओ ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वह केंद्रों पर शांतिपूर्वक रूप से टीकाकरण का लाभ उठाएं। सभी नागरिक अपनी बारी आने पर ही टीकाकरण कराएं। उन्होंने आग्रह किया है कि सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क सुविधाओं का शांतिपूर्ण तरीके से लाभ उठाएं जिससे अन्य नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।`


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.