ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

PM MODI के काशी आगमन पर अपर पुलिस उपायुक्त यातायात ने जारी की एडवाइजरी.....

Photo Source :

Posted On:Sunday, October 24, 2021

वाराणसी। दिनांक 25.10.2021 को मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार के जनपद वाराणसी में आगमन एवं भ्रमण तथा जनसभा कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं/आम जनमानस का विभिन्न प्रकार के वाहनों (बस, कार, मोटर साइकिल इत्यादि) से काफी संख्या में आने की सम्भावना है, जिसके कारण वाराणसी नगर क्षेत्र में यातायात का अत्यधिक दबाव होने की पूर्ण सम्भावना है, जिसके दृष्टिगत आम जन की सुरक्षा, संविधा तथा यातायात के सुगम संचालन को बनाये रखने हेतु निम्नानुसार एडवाजरी जारी की जा रही है। क्या करें

> कृपया दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।
> एम्बुलेन्स वाहन को रास्ता प्रदान करें।
> शव वाहनों को रास्ता प्रदान करें।
> महिलाओं / बच्चों को सदैव प्राथमिकता से यातायात मार्ग प्रदान करें।
> वाहन संचालन के समय धैर्य बनाये रखें। > सदैव अपनी लेन में ही वाहन का संचालन करें।
> चार पहिया वाहन संचालन करते समय सीट बेल्ट अवश्य धारण करें।
> यातायात कर्मियों द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन अवश्य करें। > पर्याप्त जगह मिलने पर ही वाहन ओवर टेक करें।
> एकल दिशा मार्ग का पालन करें।


क्या न करें
> वाहनों में ध्वनि प्रदूषण / तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेन्सर का प्रयोग नहीं करें।
> अनावश्यक रूप से हार्न का प्रयोग नहीं करें। >दो पहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठें।
> अवैध पार्किंग न करें। > सड़क पर पार्किंग न करें।
> मार्गों पर दुकान / ठेला न लगायें मार्ग चलने हेतु है न कि व्यवसाय के लिए।
> नो इण्ट्री के मार्गों पर वाहन पार्क न करें।
> तेज / खतरनाक गति से वाहन न चलायें। > एकल दिशा मार्ग पर गलत दिशा में वाहन न चलाये।


अतः आप सभी सम्भ्रान्त नागरिक बन्धुओं एवं आम जनमानस से यातायात पुलिस की विनम्र अपील है कि उपरोक्त जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए यातायात पुलिस का सहयोग करें जिससे यातायात का सुगम संचालन बनाये रखा जा सके।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.