ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

जाने-माने युवा फिल्म एडिटर अजय शर्मा का कोरोना से निधन

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 5, 2021

बॉलीवुड के जाने माने युवा फिल्म एडिटर अजय शर्मा का निधन हो गया है। अजय शर्मा कोरोना संक्रमित थे और पिछले दो  हफ्ते से नई दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती थे, जहां मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अजय शर्मा कੇ निधन की पुष्टि फिल्म अभिनेता व निर्देशक आनंद तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अजय शर्मा की एक तस्वीर शेयर करते हुए की है।
 
 
आनंद तिवारी के इस पोस्ट के बाद से हर कोई अजय शर्मा के निधन से स्तब्ध हैं। मनोरजंन जगत की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये अजय शर्मा को श्रंद्धाजलि दे रही हैं। गौरतलब है अजय शर्मा अपने पीछे अपनी पत्नी और चार साल के बेटे को छोड़ गए हैं। अजय शर्मा के  निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं मनोरंजन जगत में भी उनके निधन से शोक की लहर है।अजय शर्मा ने 'जग्गा जासूस', 'लूडो', 'प्यार का पंचमामा 2', 'इंदू की जवानी', 'कारवां', 'हाई जैक', 'क्रुक' जैसी कई फिल्मों को एडिट किया है। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल अमेजॉन प्राइम पर आई हिट वेब सीरीज 'बैंडिट बंदिश' को भी एडिट किया था। इसके साथ ही उन्होंने 'जॉली 1995' नामक एक शॉर्ट फिल्म का निर्देशन भी किया था। अजय शर्मा का निधन मनोरंजन जगत की बड़ी क्षति हैं।
 


भवानी सिंह का जाना भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति, कार्यकर्ता को मानते थे परिवार

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 5, 2021

-सोशल मीडिया के जरिये शोक जता श्रद्धांजलि दे रहे कार्यकर्ता
 
वाराणसी, 05 मई। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उत्तर प्रदेश सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह के निधन से काशी क्षेत्र के कार्यकर्ता मर्माहत हैं। बुधवार अपराह्न इसकी जानकारी मिलते ही काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने गहरा शोक जताया है। 
 
 उन्होंने शोक संदेश में कहा कि मन अब और पीड़ा सहने करने की शक्ति खो चुका है। नि:शब्द हूं। भवानी भाई साहब का जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। कुछ ही समय मे उन्होंने काशी क्षेत्र के हर कार्यकर्ता को एवं काशी क्षेत्र के हर कार्यकर्ता ने उनको एक पारिवारिक सदस्य के रूप में अपना लिया था। यह क्षेत्र के हर कार्यकर्ता के लिए व्यक्तिगत क्षति है। कम समय में ही वे हम सभी से ऐसे घुलमिल गये थे,जैसे कई वर्षों का साथ हो।  उनका जाना पार्टी संगठन के लिए एक बड़ी क्षति है जिसको पूरा किया नहीं जा सकता है। 
 
 स्थानीय जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, युवा नेता चाणक्य त्रिपाठी ने भी शोक जताया है। महानगर के पदाधिकारी शोभनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि वे हर कार्यकर्ता को अपने परिवार का सदस्य मानते थे। काशी क्षेत्र के पदाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ने श्रद्धांजलि देकर उनके व्यक्तित्व को याद किया। उनसे जुड़ी स्मृतियों को याद कर कहा कि प्रदेश सह संगठन महामंत्री के रुप में भवानी सिंह अभी हाल ही में काशी आए थे। अटल जी की स्मृति में क्वींस कालेज में आयोजित काव्यांजलि समारोह में पहुंचे और पहुंचते ही पकड़ ली माइक। हम सबके लिए उनका यह पहला परिचय ही सब कुछ कह गया। संवेदनशील, भावुक, कवि हृदय, निश्छल, निष्कपट, मृदुभाषी व्यक्तित्व था भाई साहब का।
 
 बताते चले, कोरोना से संक्रमित होने पर उनका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। अचानक हालत गंभीर देख प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद एयर एम्बुलेंस से भेजा गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान आज अंतिम सांस ली।
 
  51 वर्षीय भवानी सिंह मूल रूप से फर्रुखाबाद जि‍ले के रहने वाले थे। वे संघ में 30 साल तक पूर्णकालि‍क प्रचारक रहे। आगरा के विभाग प्रचारक से जुलाई 2013 में भाजपा संगठन में भेजा गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उन्हें पिछले वर्ष के नवम्बर माह के आखिरी दिनों में उत्तर प्रदेश के पार्टी संगठन में सह-संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी। उनका केन्द्र काशी था। 
 
 इसके पूर्व वे ब्रज और कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रहे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान में उन्होंने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की थी। बि‍हार विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी सफलता दिलाने में अहम योगदान दिया था। उधर,भवानी सिंह के असमय निधन पर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने भी सोशल मीडिया के जरिये शोक जताया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.