ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जनपद को मिले 25 नए चिकित्सक,जल्द होगी चिकित्सालयों व स्वास्थ्य केन्द्रों में तैनाती

Photo Source :

Posted On:Monday, July 25, 2022




        वाराणसी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के विशेष प्रयासों से जनपद को 25 चिकित्सक प्राप्त हुए हैं। जिससे जिले की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। जल्द ही जनपद के चिकित्सालयों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात किए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर संदीप चौधरी ने दी। 
     सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जिला चिकित्सालय सहित विभिन्न शहरी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सकों के पद रिक्त थे, जिससे चिकित्सकीय कार्यों में समस्याएं उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से 25 चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं जिसमें चार स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ, एक जनरल फिजीशियन, एक एनेस्थेटिस्ट, एक नेत्र सर्जन एवं शेष सामान्य चिकित्सक सम्मिलित हैं। यह विशेषज्ञ व चिकित्सक एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पाण्डेयपुर, लाल बहादुर शास्त्री जिला चिकित्सालय रामनगर, सीएचसी काशी विद्यापीठ, शिवपुर, दुर्गाकुंड, चोलापुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजघाट, अशफाक़ नगर, भेलूपुर, कैंटोमेंट, चौकाघाट, दुर्गाकुंड, जैतपुरा, माधोपुर, मँड़ुआडीह, अर्दली बाजार एवं सदर बाजार में नियुक्त किए जाएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.