ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

जनपद न्यायाधीश ने ई-सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन, अब मिलेगा मामलों की ई-फाईलिंग का भी विकल्प

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 14, 2021

 
 
वाराणसी। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर बुधवार को जनपद के विभिन्न स्थानो पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगो को उनके विधिक अधिकारो के प्रति जागरूक किया गया।

ई-सेवा केन्द्र से अब पक्षकारगण अपने मामलो की कर सकते हैं ई-फाईलिंग 
जनपद न्यायालय मे जनपद न्यायाधीश डा0 अजय कृष्ण विश्वेश द्वारा ई-सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि ई-सेवा केन्द्र के प्रारम्भ होने से अब पक्षकारगण अपने मामलो की ई-फाईलिंग भी कर सकते है। ई-सेवा केन्द्र के माध्यम से प्रकरण की स्थिति, सुनवाई की आगामी तिथि, न्याय शुल्क का आनलाईन भुगतान, निःशुल्क विधिक सेवाओ के बारे मे जानकारी प्राप्त करने मे वादकारियो को सहायता मिलेगी।

गिरफ्तार व्यक्ति को भी निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार 
विधिक सचिव श्रीमती कुमुद लता त्रिपाठी द्वारा केन्द्रीय कारागार का बर्चुअल निरीक्षण शिविर का आयोजन करते हुये बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता, मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्यो के बारे में बताया गया। बन्दियो को गिरफ्तार व्यक्ति के अधिकारो बारे में बताते हुये उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार प्राप्त है। वर्तमान मे कुल 1586 बन्दी निरूद्ध है।

विधि छात्रो द्वारा कमलापति त्रिपाठी इण्टर कालेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन करते हुये उपस्थित बच्चो को पास्को एक्ट, जुवेनाईल जस्टिस एक्ट, चाईल्ड लेबर, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत क्रमशः ग्राम- रोह, पिण्डराई सिंधोरा, राजपुर, अजोरपट्टी, संदहा, आराजीलाईन, पिण्डरा, मे अमृत महोत्सव अभियान के अन्तर्गत ग्रामीणों व अन्य व्यक्तियो को आशा एवं आशा संगनी के द्वारा लोगों को उनके विधिक अधिकार के बारे मे जागरूक किया गया। तहसील सदर के अन्तर्गत हरहुआ मे लेखपाल फूलचन्द्र सिंह यादव तथा सुतबलपुर में लेखपाल सुग्रीम द्वारा ग्राम प्रधान के समन्वय से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगो को जागरूक किया गया।
 
तहसील राजातालाब के अन्तर्गत ग्राम माधोपुर व छितौनी लेखपाल नीरज कुमार गुप्ता द्वारा ग्राम प्रधान के समन्वय से लोगो को जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे एशियन सहयोगी संस्था, बाबतपुर मे शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम,सुरक्षित स्पर्श, असुरक्षित स्पर्श, लैगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे मे जानकारी दी गयी। सचिव श्रीमती कुमुद लता त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि पीएलवी0 मनोज कुमार व भरत भुआल द्वारा तहसील पिण्डरा के अन्तर्गत कमशः ग्राम मानापुर, किरतपुर व समोगरा मे घर-घर जाकर लोगो को जागरूक किया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.