ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बिजली विभाग के कर्मियों की 72 घंटे की हड़ताल के कारण मचा कोहराम , लोग उतरे सड़क पर

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 18, 2023

वाराणसी में बिजली विभाग के कर्मियों की 72 घंटे की की हड़ताल से हाहाकार मचा हुआ है। शहर के कई इलाकों में 40 घंटों से तो ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटो से लाइट नहीं है, जिससे बिजली और पानी की व्यवस्था चरमरा गयी है। ऐसे में जनता आक्रोशित है।
इसी आक्रोश के क्रम कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजयानगरम मार्केट के निवासियों और व्यापारियों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने हाथ में बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया।

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने किया चक्काजाम
विजयानगरम मार्केट इलाके में पिछले 40 घंटे से लाइट नहीं है। स्थानीय निवासी विजय ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय ने कई सारे कंट्रोल नंबर जारी किये हैं पर सब बेकार हैं।
हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। पिछले 40 घंटे से हमारे इलाके में लाइट नहीं है। ऐसे में अब पानी की भी किल्लत हो गयी है। इसलिए हम लोगों ने कैंट रेलवे स्टेशन-लहरतारा चक्का जाम किया था।

पुलिस ने मांगा 2 घंटे का समय
चक्काजाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो वो नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सैकड़ों वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू करवाया। इस दौरान प्रशासन ने 2 घंटे का समय बिजली आपूर्ति शुरू करवाने के लिए लिया है।

शहर के कई इलाकों में नहीं है लाइट
वाराणसी में बिजली विभाग की हड़ताल का व्यापक असर दिखाई दे रहा है। इस हड़ताल और बिजली ब्रेक डाउन से निपटने के लिए की गयी व्यवस्थाएं ज़ीरो साबित हो रही हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.