ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मनिहारी टोला स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जलकर राख

Photo Source :

Posted On:Friday, February 24, 2023

वाराणसी। लक्सा थानाअंतर्गत मनिहारी टोला स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शुक्रवार की तड़के भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची लक्सा थाने की पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने में जुट गई। करीब 15 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आई। कड़ी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक लाखों के बिजली उपकरण और सामान जलकर खाक हो चुके थे। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मनिहारी टोला में स्थित तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रामनगर निवासी विवेक गुप्ता सर्वेशरी प्रकाश के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान है। ऊपर के फ्लोर पर मकान मालिक अपने परिवार के साथ रहत है। शुक्रवार की अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक धुआं और आग की लपटें निकलना शुरू हो गई।

दुकान मालिक विवेक गुप्ता बीती रात सास को लेकर अस्पताल में था। उसे दुकान में आग लगने की सूचना मिली तो पत्नी के साथ भागा-भागा मौके पर पहुंचा। बताया कि गुरुवार को दुकान बंद थी। आग कैसे लगी नहीं पता। दुकानदार का कहना है की मेरी 65 साल की पुरानी दुकान है।

पीड़ित दुकानदार में बताया कि अभी हाल में ही ढाई लाख का इलेक्ट्रिक सामान आया था। पहले से भी बहुत सारा सामान था। दुकानदार के मुताबिक, सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मकान मालिक दुकान खाली कराने के लिए हमेशा दबाव बनाते रहते थे। हमने कई बार थाने में गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मकान मालिक ऊपर के फ्लोर में रहते है। आग लगने की सूचना पर जब मैं पहुंचा तो मुझसे ही उलझ पड़े।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.