ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

गोदौलिया से मैदागिन-"नो व्हीकल जोन", घर से बाहर निकलने के पहले नए नियम अवश्य जाने।

Photo Source :

Posted On:Sunday, January 2, 2022

वाराणसी। नए वर्ष पर मन्दिरों और घाटों पर ऐसी भीड़ उमड़ी की लोगों को पैर रखने की भी जगह नहीं मिली। धीरे धीरे भीड़ बढ़ती गई और घाटों को जोड़ने वाली सड़कों पर जनता और वाहनों का इतना जमावड़ा लगा की जो जाम में फंसा कराह उठा। बीते 25 दिसंबर, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का ऐसा रेला उमड़ा कि गोदौलिया से मैदागिन मार्ग के साथ ही पूरे शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इसे देखते हुए 2 जनवरी यानी आज रविवार से आगामी 2 फरवरी तक गोदौलिया से मैदागिन मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। हालात यह हुए की 2 जनवरी को ट्रैफिक की कमान संभालने खुद एडीसीपी दिनेश पूरी को उतरना पड़ा और सख्त निर्देश दिए कि नई गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाए।

क्या है नए नियम ?

1. मैदागिन से गोदौलिया मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जैसे- प्रशासन / पुलिस और अन्य विभागों के वाहन...। दिन के समय इस मार्ग पर अन्य मालवाहकों का भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल एंबुलेंस और आकस्मिक जरूरत के समय उपयोग किए जाने वाले फायर ब्रिगेड जैसे वाहन ही जाएंगे।

2. सोनारपुरा से गोदौलिया की तरफ चार पहिया व तीन पहिया नहीं जाएंगे। केवल दो पहिया वाहन ही जाएंगे। गोदौलिया से मैदागिन की तरफ दो पहिया वाहन और ठेला भी नहीं जाएंगे।

3. लक्सा से चार पहिया वाहन रामापुरा चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। इसी प्रकार रेवड़ी तालाब से रामापुरा की तरफ चार पहिया और तीन पहिया वाहन नहीं जाएंगे। केवल दो पहिया वाहन ही जाएंगे।

4. लहुराबीर से बेनिया तक चार पहिया प्राइवेट वाहन जाएंगे। उसके आगे किसी भी प्रकार का वाहन, रिक्शा या ठेला नहीं जाएगा। 

5. लहुराबीर से पिपलानी कटरा, कबीरचौरा होते हुए मैदागिन की तरफ चार पहिया / तीन पहिया वाहन जाएंगे, लेकिन तीन पहिया वाहन मैदागिन से लहुराबीर की तरफ नहीं जाएंगे।

6. विश्वेश्वरगंज से कालभैरव से कोतवाली तक चार पहिया/तीन पहिया वाहन जाएंगे। मैदागिन से आगे कबीरचौरा की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जाएगा।

7. आटो रिक्शा / ई-रिक्शा सामने घाट पुल को क्रॉस नहीं करेंगे। इसी तरह से कोई भी आटो रिक्शा / ई-रिक्शा राजघाट पुल को क्रॉस नहीं करेगा।

8. ऑटो रिक्शा / ई-रिक्शा आशियाना से होकर आंबेडकर चौराहे से यू टर्न लेकर वापस आशियाना मिंट हाउस होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.