ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नगर निगम, वाराणसी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Photo Source :

Posted On:Monday, August 15, 2022



वाराणसी। नगर निगम द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर निगम को भव्य रूप से सजाया गया है। नगर निगम के प्रधान कार्यालय में सुबह 8ः00 बजे नगर की महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल तथा नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। उपस्थित वक्ताओं द्वारा देश की आजादी में शहीद हुये स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बीर सैनिको के द्वारा दिये गये बलिदान को याद किया गया तथा उन्हे नमन किया गया। अपर नगर आयुक्त श्री राजीव कुमार राय द्वारा अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 को याद करते हुये उस अवस्मरणीय पल की व्याख्या की तथा स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर पूरा देश आज पर्व के रूप में मना रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को मिलकर देश के विकास में कार्य करना होगा। नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता के इस ऐतिहासिक दिवस पर सभी को बधाई संदेश दिया गया तथा सभी को जाति धर्म से उपर उठ कर देश, समाज के लिये कार्य करना होगा। नगर आयुक्त द्वारा कहा गया कि आने वाले दिनों में नगर के नागरिकों के लिये नगर निगम द्वारा और बेहतर कार्य किया जायेगा। नगर आयुक्त द्वारा घोषणा की गयी कि नगर निगम के कर्मचारियों के लिये सूदखोरी से बचाव के लिये नगर निगम, वाराणसी द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसके माध्यम से कर्मचारियों को आसान प्रकार से ऋण प्राप्त हो सकेगी। मा0 महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। महापौर द्वारा कहा कि पिछले पाॅच वर्षो में नगर निगम, वाराणसी द्वारा कई विकास कार्य किया गया है, जिसके कारण आज नगर के नागरिकों में नगर निगम, वाराणसी द्वारा किये जा रहे कार्यो के प्रति विश्वास पैदा हुई है। मा0 महापौर द्वारा सभी अधिकारियांे, कर्मचारियों को मिलकर नगर में सफाई, निर्माण, पेयजल की और बेहतर सुविधा प्रदान किये जाने हेतु कहा गया। आज के स्वतंत्रता दिवस पर मा0 महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल तथा नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह के द्वारा नगर निगम, वाराणसी के सर्वश्रेष्ठ सफाई स्वास्थ्य निरीक्षक तथा सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया गया। मा0 महपौर द्वारा शहीद उद्यान में वृक्षारोपण किया गया। अपर नगर आयुक्त श्री दुष्यन्त कुमार मौर्य द्वारा सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वहीं दूसरी ओर नगर निगम, वाराणसी के सभी जोनल कार्यालयों में जोनल अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.