ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आइआरसीटीसी ने शुरू की 'पुश नोटिफिकेशन' सेवा, ट्रेन में बर्थ है खाली तो मोबाइल फोन पर आएगा संदेश

Photo Source :

Posted On:Friday, May 21, 2021

वाराणसी,21 मई। अब ट्रेनों में कंफर्म बर्थ के लिए इधर- उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आपके मोबाइल फोन पर ही सम्बंधित रूट की नई ट्रेन और खाली बर्थ की जानकारी मिल जाएगी। ट्रेनों में सीट की उपलब्धता और संभावना को लेकर मोबाइल सन्देश के जरिए अपडेट किया जाएगा। इसे योजना को अमल में लाने के लिए आइआरसीटीसी की ओर से "पुश नोटिफिकेशन" सेवा की शुरूआत की गई है। अपने ग्राहकों को इस सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए आईआरसीटीसी ने मोबाईल तकनीक संगठन मेसर्स मोमैजिक टेक्नोलॉजी से करार किया है। 
 
मौजूदा व्यवस्था के तहत यात्रियों को समय रहते ट्रेन में उपलब्ध कंफर्म बर्थ की जानकारी नहीं मिल पाती। इसके लिए उन्हें रेलवे के अधिकृत वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक करना पड़ता है। डिजिटिलाइजेशन के युग में अमूमन स्टेटस चेक करने से पहले ही खाली निकली सिंटे भी बुक हो जाती है।
 
छोटे से बरजिस्ट्रेशन से मिलेगी सुविधा: "पुश नोटिफिकेशन" सुविधा का लाभ लेने की कोई जटिल प्रक्रिया नहीं है। यह काफी सरल है, इसके लिए सिर्फ आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कराना होगा। इसके बाद यूजर को आसानी से मोबाईल सन्देश प्राप्त होगा। कार्यदायी संस्था बर्थ और यात्रियों की जरूरत की चीजों को हर पल अपडेट करेगी। ऐसे में समय बचत के साथ ट्रेन में बर्थ की उपलब्धता का पता लगाने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
 
अन्य सुविधाओं से भी होंगे अपडेट: " पुश नोटिफिकेशन" सेवा ट्रेनों में सीट और नई ट्रेनों के अलावा अन्य रेल सुविधाओं की भी जानकारी उपभोक्ताओं को प्रदान करता है। नियमित नई ट्रेन, कैटरिंग सेवा, पर्यटन, टिकट सम्बंधित जानकारी तत्काल प्राप्त कराई जाएगी। इस तकनीक से हवाई यात्रा, होटल और कैब बुकिंग के अतिरिक्त हाल के दिनों में लांच बस बुकिंग की सेवाओं से भी अपडेट करेगी।
 
बोले अधिकारी : आइआरसीटीसी की ओर से रेल उपभोक्ताओं के पुश नोटिफिकेशन की सेवा शुरू की जा रही है। जिसका वह सीधा फायदा उठा सकते हैं। - आनन्द कुमार झा, जनसंपर्क अधिकारी, आईआरसीटीसी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.