ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

काशी के लक्ष्मण आचार्य बने सिक्किम के राज्यपाल, समर्थकों में काफी उत्साह

Photo Source :

Posted On:Monday, February 13, 2023

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को सिक्किम और लद्दाख सहित कई राज्यों में नए राज्यपालों और एलजी की नियूक्ति की। राष्ट्रपति ने सिक्किम का राज्यपाल, भाजपा काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य को नियुक्त किया है। लक्ष्मण आचार्य मिर्जापुर के अदलहाट निवासी हैं और वाराणसी के रामनगर में रहते हैं। इस सूचना के बाद उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गयी।

वहीँ लक्ष्मण आचार्य ने राज्यपाल बनाये जाने की घोषणा होने के बाद कहा कि ‘सिक्किम पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने जो बिगुल विकास का सिक्किम और अन्य राज्यों में फूंका है। उसी विकास के आंदोलन को गति देना मेरी प्राथमिकता होगी।’

लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि ‘महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जी को और गृहमंत्री जी का अभिनन्दन कर उनका आभार व्यक्त करता हूँ। देश के बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य सिक्किम प्राकृतिक सम्पदा और संसाधनों से युक्त बहुत ही सुन्दर राज्य है, जिसकी सेवा का मुझे अवसर प्राप्त हुआ है। एक राज्यपाल के रूप में मेरी जो संवैधानिक भूमिका है उसका निर्वहन करते हुए मै बेहतर कार्य वहां करूँगा।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में विकास को लेकर प्रधानमंत्री और भारत सरकार का फोकस है। उसमे मै भी योगदान देना चाहूँगा। अपनी प्राथमिकताओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं। उसी दिशा में देश वहां बढ़ रहा है। रोजगार सृजन हो रहे हैं। विकास का जो आंदोलन वहां चल रहा है उसे गति देना मेरी प्राथमिकता होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.