ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने नवनियुक्त 60 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र किए वितरित।

Photo Source :

Posted On:Friday, October 22, 2021

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन की स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में कृषि विभाग में नवनियुक्त 60 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फेयर नियुक्ति की नीति है। उत्तर प्रदेश में 6 लाख नियुक्तियां विभिन्न विभागों में हो चुकी हैं। जो व्यक्ति की क्षमता व योग्यता के आधार पर हुई हैं। सरकार की शून्य करप्शन की नीति है। उन्होंने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों से कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने हेतु तेजी से प्रयासरत है और आप लोग कृषि विभाग में नियुक्त हुए हैं। जिसका किसानों से सीधा संबंध होता है। इसलिए किसानों की आय बढ़ाने में अपनी प्रभावी भूमिका अदा करें। जिस प्रकार से सरकार ने फेयर नियुक्ति की है, उसी तरह आप भी अपने सेवाकाल में कोई गलत कार्य नहीं करेंगे और फेयर तरीके से मेहनत व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों को अंजाम दें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, उप निदेशक कृषि ए के सिंह, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.