ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान

Photo Source :

Posted On:Monday, July 25, 2022


वाराणसी  । भाजपा ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुरे देश में 20 करोड़ घरो पर तिरंगा लगाने की योजना बनाई है। वही उत्तर प्रदेश के 1 लाख गांव के 3 करोड़ घरो में  उत्तर प्रदेश सरकार व भाजपा मिलकर तिरंगा लगाने का  कार्य करेगी।
           भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं "हर घर तिरंगा" अभियान के काशी क्षेत्र के प्रभारी शंकर गिरी ने बताया कि हर घर तिरंगा योजना के तहत 9 अगस्त क्रांति दिवस से 7 दिन तक इस अभियान के निमित्त प्रचार प्रसार किया जाएगा। कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश में इस कार्य हेत 16 सदस्य टीम बनाई है। जिसमें काशी क्षेत्र का प्रभार मुझे यानि प्रदेश की तरफ से प्रदेश मंत्री शंकर गिरी सौंपा गया है। 
           प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने बताया कि कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता के लिए प्रदेश में 16 सदस्यीय टीम और क्षेत्र में एक संयोजक एक सहसंयोजक एक आईटी पदाधिकारी 3 लोगों की टीम बनाई जा रही है
इसी प्रकार जिले में 3 लोगों की टीम मंडल में 3 लोगों की टीम तथा शक्ति केंद्र में एक संयोजक, बूथ पर एक संयोजक तिरंगा अभियान हेतु बनाए जा रहे है।
             श्री शंकर गिरी ने बताया कि प्रचार प्रसार की दृष्टि से सभी जनप्रतिनिधियों को लगाया गया है। साथ ही युवा मोर्चा,महिला मोर्चा सहित पार्टी के सभी मोर्चो द्वारा 9 तारीख से 11 तारीख कस्बा, बाजारों में और शहरों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें आगे आगे डीजे जिसमें रघुपति राघव राजा राम एवं वंदे मातरम धुन बचता रहेगा 11 तारीख से 13 तारीख तक प्रभात फेरी गांव-गांव और शहरी क्षेत्र में वार्डो में निकाली जाएगी तिरंगा हाथ में लेकर 9 तारीख से 15 तारीख के बीच भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा महापुरुषों की मूर्ति पर स्वच्छता के साथ ही पुष्प चढ़ाने का कार्य होगा। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर झंडा लगाने का कार्य शुरू होगा घरों में सबसे छोटे बच्चे द्वारा झंडा लगाने का कार्य सेल्फी के साथ सोशल मीडिया पर लोड करने के आग्रह के साथ किया जाएगा। आम जनता को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा झंडे पोस्ट ऑफिस में विकास खंडों में कोऑपरेटिव के साथ ही अन्य जगह पर उपलब्ध रहेंगे।
      भाजपा काशी क्षेत्र के प्रवक्ता नवरतन राठी ने बताया कि पार्टी की योजनानूसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 अगस्त को पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य,महापौर,जिला पंचायत प्रमुख अपने अपने क्षेत्र के प्रमुख प्रतिष्ठित व्यक्तियों के यहां तिरंगा झंडा लगाएंगे। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.