ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

विश्व साक्षरता दिवस पर "हम और हमारा संविधान" विषयक कार्यशाला का आयोजन

Photo Source :

Posted On:Friday, September 9, 2022


वाराणसी। रोहनिया में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर पद्मावती महिला महाविद्यालय अमरा और सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय बच्छाव में युवाओं के बीच "हम और हमारा संविधान" विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा देश की वर्तमान स्थिति और युवाओँ की भूमिका पर चर्चा करते हुए सम्बोधित करते हुए कहा गया कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा सविधान है और संविधान में सबको समानता,स्वतंत्रता, धार्मिक स्वतंत्रता, संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार ,शोषण के विरुद्ध व संवैधानिक उपचारों का अधिकार मूल अधिकार के रूप में संरक्षित व सुरक्षित किया गया है और आज हम युवाओँ को संविधान में मिले अधिकारों को पाने के लिये संगठित होने की जरूरत है और जो भी हमारे किसी भी प्रकार के अधिकारों का हनन करता हो उसके खिलाफ हमे एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है क्योंकि यह अधिकार हमे हमारे संविधान द्वारा मिला है हम न किसी का शोषण सहेंगे और न ही किसी का शोषण करेंगे। भारत को युवाओँ का देश कहा जाता है और यह जिम्मेदारी युवाओँ को लेनी होगी,और तभी हमारा देश सशक्त और मजबूत होगा,कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया व संचालन रचना व प्रियंका ने किया।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप सेपद्मावती महाविद्यालय से पूजा,रेनू, सरिता मिश्र,सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय से अवधेश मिश्रा, अंजू,रामजी,उदय से तनुजा,दखल से मैत्री, लोक चेतना समिति से शर्मिला, रचना,प्रियंका इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.