ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अपने भाई द्वारा अपने हक़ की संपत्ति हड़पने व खुद पर हो रही यातनाओं के निवारण हेतु राजकुमारी विष्णु प्रिया ने शासन प्रशासन से लगाई गुहार।

Photo Source :

Posted On:Sunday, September 26, 2021

वाराणसी। संपत्ति से संबंधित घटनाएं आम लोगों के बीच अमूमन देखने को मिलती है लेकिन काशी के राजघराने में अलग ही प्रकार का संपत्ति विवाद देखने को मिला । मामला काशी के राजघराने का है जिसमें राजकुमारी ने अपने ही सगे भाई और वर्तमान काशी नरेश के ऊपर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया । रविवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर राजकुमारी विष्णु प्रिया ने अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को बताया तो वहीं अपने भाई महाराज कुंवर अनन्त नारायण सिंह पर राजकुमारी के हिस्से की सम्पत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया।

प्रेसवार्ता में राजकुमारी विष्णु प्रिया ने बताया कि पिताजी महाराज विभूत नारायण सिंह ने हम सभी तीन बहनों विष्णु प्रिया, हर प्रिया व कृष्ण प्रिया और भाई अनन्त नारायण सिंह को संपत्ति की वसीयत किए हुए थे। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में न सिर्फ काशी नरेश हम लोगो को संम्पत्ति से बेदखल कर रहे है बल्कि प्रशासन द्वारा पानी और बिजली तक के कनेक्शन भी काट दिए जा रहे हैं।

थाने और न्यायालय के चक्कर काट रहा राजपरिवार:-
इस पूरे मामले को लेकर काशी का राज परिवार लगातार थाने और न्यायालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन जमीनों की हो रही लगातार बिक्री को देखते हुए इन लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी परेशानी को बताया और शासन और प्रशासन से न्याय की गुहार भी लगाई।

"मोदी पिता हैं और मैं उनकी गरीब बेटी "
अपनी व्यथा सुनाते हुए राजकुमारी विष्णु प्रिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी समस्या समाधान मांगते हुए कहा कि "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मैं दोनों एक ही बिरादरी के हैं। योगी आदित्यनाथ जोगी हैं और मैं वैष्णव हूं", तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पिता तुल्य हैं चूंकि देश का प्रधान, देश के पिता तुल्य होता है इसी प्रकार मैं भी अपने पिता तुल्य प्रधानमंत्री से गुहार लगाती हूँ कि उनकी गरीब बेटी आखिर जाए तो जाए कहां। अपने निवास के विवाद व खुद पर हो रहे शोषणों के निवारण के लिए मैं देश के मुखिया से गुहार लगाती हूँ।

"बहन की कमाई पर आश्रित होने से अच्छा काशी नरेश की पुत्री भीख मांग कर गुजरा कर ले"
अपना पक्ष रखते हुए राजकुमारी विष्णु प्रिया ने बताया कि म्यूजियम अन्य सूत्रों से प्राप्त होने वाली आयोग को भी पिछले कई वर्षों से रोक दिया गया है जिसके बाद अपने जीवन यापन के लिए राजकुमारी अपनी बहन पर आश्रित है इस बात पर खेद जताते हुए राजकुमारी ने कहा कि अपने बहन पर आश्रित होने से बेहतर है वह सड़कों पर भीख मांग ले जिससे शासन प्रशासन के संज्ञान में आए की काशी नरेश की पुत्री की दशा ऐसी हो गई कि वह आज सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर हो गई है।

प्रेस वार्ता के माध्यम से राजकुमारी विष्णु प्रिया व उनका परिवार शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है वहीं यह मांग कर रहा है कि जिन संपत्तियों के दस्तावेज उनके पास हैं उन्हें उन संपत्तियों का अधिकार दिया जाए जिससे वे अपने रहने खाने की व्यवस्था सकुशल कर सकें।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.