ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दूध लेने घर से बाहर निकले बचाऊ, जो अब तक नहीं लोटे।

Photo Source :

Posted On:Friday, March 25, 2022

वाराणसी। गुरुवार की शाम मंडुवाडीह थाने के चांदपुर निवासी अधेड़ बचाऊ दूध लेने घर से बाहर निकला था, जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी पूरी रात तलाश की। अपहरण की आशंका में शुक्रवार सुबह परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया। एसओ मंडुवाडीह ने परिजनों को आश्वस्त कराकर शांत करवाया।

क्या है पूरा मामला ?
चांदपुर नट बस्ती निवासी बचाऊवीर की पत्नी महिंदा ने बताया की गुरुवार शाम पति बचाउवीर स्कूटी से दूध लेने निकले। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। इस दौरान चांदपुर चौराहे के समीप बचाऊ की स्कूटी और दूध का बर्तन मिला लेकिन बचाऊ का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार उन्होंने रात में ही पुलिस को सूचना दी थी। इसके बावजूद अब तक मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। बचाऊ के गायब होने की घटना को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। बचाऊ के साथ अगर कुछ होता है उसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। सुबह दर्जनों की संख्या में पहुंचे परिजनों संग ग्रामीणों ने मंडुवाडीह थाने के मुख्य द्वार पर आ गए।

आक्रोशित परिजनों को समझाते हुए एसओ मंडुवाडीह राजीव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान परिजन बचाऊ के बरामदगी की मांग करने लगे कहा कि पुलिस जल्द से जल्द बचाऊ को बरामद करे तभी वह थाने के सामने से हटेंगे। मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने आश्वासन देकर थाने के मुख्य द्वार से हटाया। राजीव कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.