ताजा खबर

वाराणसी में गैस किल्लत पर सपा महिला विंग का प्रदर्शन, खाली सिलेंडर लेकर किया विरोध

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 18, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी में गैस किल्लत को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी महिला विंग ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाएं खाली सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं ने चूल्हे पर तवा रखकर सांकेतिक रूप से रोटियां भी सेकीं।

जब पुलिस ने उन्हें डीएम कार्यालय की ओर बढ़ने से रोका, तो प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट गेट पर ही धरने पर बैठ गईं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। महिलाओं ने गैस की कमी और किचन की परेशानियों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द समाधान की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि जिस शहर के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, वहीं जनता गैस के लिए परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि काशी जैसी जगह पर रसोई गैस की किल्लत होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

दोपहर में कचहरी पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर, तख्तियां और चूल्हा लेकर विरोध जताया और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है कि गैस की कमी और बढ़ती कीमतों ने आम घरों का बजट बिगाड़ दिया है, जिससे सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के जरिए सरकार तक अपनी मांग पहुंचाते हुए गैस आपूर्ति सुधारने और कीमतों में राहत देने की मांग की।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.