ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शिवभक्तों के बीच तेजी से बढ़ रही है लकड़ी के विश्वनाथ मॉडल की डिमांड।

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 29, 2022

वाराणसी। पूरे विश्व में फैले शिवभक्तों के बीच लकड़ी के विश्वनाथ मॉडल की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। काशी की काष्ठकला तो वैसे समूचे विश्व में प्रसिद्ध है। खासतौर से लकड़ी के खिलौने कभी चिड़ियों, जानवरों से लेकर बैंड पार्टी, गर्दन हिलाते बूढ़ा-बूढ़ी, बैलगाड़ी और रेलगाड़ी तक सीमित रहे लकड़ी खिलौना उद्योग ने इस सदी के दो बड़े बदलावों को भी खिलौनों की शृंखला में जोड़ लिया है। काशी के विश्वनाथ धाम और अयोध्या के श्रीराम मंदिर का मॉडल तैयार करके खिलौना उद्योग को बड़ी परवाज दी है।

काशी विश्वनाथ धाम का मॉडल काशी आने वाले सैलानियों को बहुत भा रहा है। इन्हें घरों में सिर्फ सजाने के लिए ही नहीं बल्कि अपने शुभचिंतकों, मित्रों को स्मृति चिह्न के रूप में देने के लिए उपयोग किया जा रहा है। जीआई उत्पाद में शामिल लकड़ी के खिलौनों में यह प्रयोग, बीते कुछ दशकों से लगातार गिरावट का शिकार हो रहे लकड़ी खिलौना के बाजार में नई ऊंचाई देने में सफल होता दिख रहा है। लकड़ी के खिलौने बनाने वाले बिहारी लाल अग्रवाल और अमर अग्रवाल ने बताया कि विश्वनाथ धाम और राम मंदिर का मॉडल वाराणसी के लकड़ी के खिलौना उद्योग के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.