ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रक्षाबंधन का अद्भुत नजारा ; किन्नरों ने बांधी पुलिसकर्मियों को राखी,आम जनता की रक्षा करने का लि‍या वचन।

Photo Source :

Posted On:Sunday, August 22, 2021

वाराणसी। रिश्ता चाहे खून का हो मुंहबोला, रक्षाबंधन का पर्व हर बहन के लिए खास होता है। हर पर्व को अपने एक अद्भुत एवं अदृतीय अंदाज में मनाने वाली काशी में रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमान चौधरी अपने किन्नर बंधुओं के साथ वाराणसी के अलग अलग थानों पर पहुंची और पुलि‍सकर्मि‍यों को रखी बांधकर उनसे आम जनता की रक्षा करने का वचन लि‍या।
 
घर से दूर रहने वाले पुलिस भाई हमारे अपने हैं:-
किन्नर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमान चौधरी ने बताया कि‍ "रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हमारे समाज के द्वारा अपने पुलिस वाले भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा गया है। ज्‍यादातर पुलि‍सकर्मी अपने घरों से दूर रहते हैं और दूसरे शहर में नौकरी करते हुए आम जनता की सुरक्षा में लगे होते हैं। ऐसे में हमने उन्‍हें राखी बांधकर ये अहसास कराया है कि‍ हम उनके अपने हैं। हमने पुलि‍सवाले भाइयों को राखी बांधने के बदले में समाज और आम जनता की सुरक्षा का वचन भी लि‍या है।"
 
हेय दृष्टि से ना देखें लोग:-
इस दौरान शहनाज किन्नर, करीना किन्नर, लाली किन्नर, रश्मि बाजपई और विजेता सिंह ने पुलि‍सकर्मि‍यों को राखी बांधने के बाद आम जनता से मार्मि‍क अपील भी की। उन्‍होंने कहा कि‍ लोग हमें हेय दृष्‍टि‍ से ना देखें। हम भी समाज का ही हि‍स्‍सा हैं और हरदम लोगों की खुशि‍यों की चाहत रखते हैं। हमारी रोजी रोटी ही औरों की खुशि‍यों पर चलती है। हमें पर्याप्‍त अवसर और लोगों का सहयोग मि‍ले तो हम भी अपने देश को आगे बढ़ाने के लि‍ये उतनी ही मेहनत करेंगे जि‍तना सभी नर-नारी करते हैं। सरकार से भी हमारी अपील है कि‍ हमें समाज से अलग करके ना देखा जाए। हमें समाज का अभि‍न्‍न अंग के रूप में स्‍वीकार कि‍या जाए।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.