ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों ने किया है सिर्फ भ्रष्टाचार , जातिवाद और जातिवाद में भी परिवारवाद, जनता को अब सिर्फ विकास पसंद है- उमा भारती

Photo Source :

Posted On:Sunday, January 9, 2022

वाराणसी । चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखें घोषित कर दी है ,और उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होना है । माहौल काफी गर्म होने के साथ ही सभी पार्टियों ने कमर कस के चुनाव प्रचार किए और अपनी सरकार बनाने का दावा भी कर रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी पार्टी, बीजेपी की दावेदारी को मजबूत बताते हुए पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। 

 
जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान उमा भारती ने कहां की भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर अपने काम के दम पर उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी, क्योंकि यहां की आम जनता ने पिछली सरकारों के द्वारा हुए भ्रष्टाचार, जातिवाद और उस जातिवाद में भी परिवारवाद को बहुत ही करीब से देखा है । जनता अब यह समझ चुकी है की उसे किसे चुनना है 
 
चुनावी तैयारियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कि इसमें बहुत ही अहम भूमिका रही है। वह सिर्फ एक कार्यकर्ता नहीं बल्कि पार्टी के सैनिक की तरह कार्य करते हैं ,और उन्हीं की कड़ी मेहनत के बदौलत इस बार और ज्यादा सशक्त होकर हम सरकार में दोबारा वापसी करेंगे। 
 
अन्य पार्टियों के द्वारा चुनाव प्रचार प्रसार ना कर पाने के कारण वह अब चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी और चुनाव आयोग के बीच की बात है वह चुनाव आयोग की अधिकारी नहीं है जो इस बारे में कुछ कह सके।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.