ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

वाराणसी में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य @2047 का आयोजन , 26, 27 और 30 जुलाई को

Photo Source :

Posted On:Monday, July 25, 2022


वाराणसी। विद्युत क्षेत्र देश के  विकास की धुरी है और आजादी के अमृत महोत्सव के इस अवसर पर देश और विशेषतः उत्तर प्रदेश में विद्युत क्षेत्र में हुई उपलब्धियों को सांझा करने के लिए उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य ऊर्जा @2047, कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य का आयोजन 25 से 30 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश  के समस्त जिलों में जिला प्रशासन के नेतृत्व में किया जा रहा है। देश के 733 जिलो के लगभग 1546 स्थानों पर यह उत्सव मनाया जा रहा है।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में वाराणसी में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। 

इसके अंतर्गत दिनांक 26 जुलाई 2022 को काशी विद्यापीठ ब्लाक में, दिनांक 27 जुलाई 2022 को आदर्श विकास खंड, सेवापुरी ब्लाक में और दिनांक 30 जुलाई 2022 को आयुक्त सभागार, वाराणसी में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। 30 जुलाई को ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विद्युत से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार तथा राज्य सरकारों द्वारा आज़ादी से अब तक ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विकास एवं भविष्य में प्राप्त होने वाली विकास की सम्भावनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा तैयार की गयी लघु फिल्म एवं विडियो का भी प्रसारण किया जाएगा | जिसके माध्यम से पिछले 08 वर्षों में बिजली के क्षेत्र में देश एवं प्रदेश के बहुत सी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को सबके समक्ष साझा किया जाएगा | आयोजन में ऊर्जा विभाग से संबन्धित विषय जैसे ऊर्जा संरक्षण, विद्युतीकरण से मानव जीवन  में परिवर्तन, नुक्कड़ नाटक आदि की भी प्रस्तुति दी  जाएगी |


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.