ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

वाराणसी: अयोध्या, काशी और मथुरा की तर्ज पर होगा विंध्यक्षेत्र का विकास

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 30, 2021

वाराणसी, 30 जून 2021 | विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि विंध्यक्षेत्र का विकास अयोध्या, काशी और मथुरा की तर्ज पर कराया जाएगा। तीर्थ स्थलों के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
 
 
विधानसभा अध्यक्ष ने आस्था धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। वाराणसी से सड़क मार्ग से पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित एक होटल में कुछ देर रुकने के बाद न्यू वीआईपी मार्ग होते हुए गर्भगृह में पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं का भी दर्शन-पूजन किया। दर्शन कर बाहर आने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।
 
 
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि माता के दरबार में अलग तरह की अनुभूति होती है। विंध्य कारिडोर योजना के संबंध में बताया कि धार्मिक तीर्थ स्थलों का सबसे बड़ा केंद्र विंध्यवासिनी धाम है। उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या, मथुरा और वृंदावन का विकास हुआ है, उसी तरह यहां का भी विकास कराया जाएगा। इस मौके पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव, भाजपा नेता विष्णु सोनकर, हर्षित खत्री आदि मौजूद रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.