ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

लैथम-विलियमसन ने चौथे विकेट के लिए 221 रन की साझेदारी कर बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 26, 2022

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत को पहले वनडे मैच में आज यानी शुक्रवार को हरा दिया। भारत की हार की सबसे बड़ी वजह न्यूजीलैंड के टॉम लैथम और कप्तान केन विलियमसन की शानदार पारी और जबरदस्त साझेदारी रही. इस पारी के दौरान दोनों बल्लेबाजों ने कुछ बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े हैं।

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज लेथम ने इस मैच में 104 गेंद में नाबाद 145 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 19 चौके और पांच छक्के लगाए. यह भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में उन्होंने नाथन एस्टल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 1999 में राजकोट में भारत के खिलाफ 120 रन बनाए थे। इस मैच में लेथम ने अपने कप्तान केन विलियमसन के साथ चौथे विकेट के लिए 221 रन जोड़े। यह वनडे में न्यूजीलैंड की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले लेथम ने 2017 में मुंबई में भारत के खिलाफ रॉस टेलर के साथ 200 रन की साझेदारी की थी।

इसी के साथ लैथम और विलियमसन की यह साझेदारी भारत के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा चौथे विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है. इस मामले में लेथम और विलियमसन ने पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ और शोएब मलिक का रिकॉर्ड तोड़ा है. इन दोनों ने 2009 में भारत के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी की थी। यह केवल दूसरी बार है जब न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे में 300 से अधिक का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले कीवी टीम ने 2020 में हैमिल्टन में 348 रनों का पीछा किया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.