ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

श्रीनगर से लौटे पदक विजेता लखनऊ के पेंचक सिलाट के खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

लखनऊ, 08 अप्रैल । लखनऊ के खिलाड़ियों ने गत 24 से 31 मार्च तक  श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में यूपी टीम की ओर से खेलते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत व 6 कांस्य पदक सहित 11 पदक जीते। इन पदक विजेताओं का वापसी के बाद गुरुवार को लखनऊ की कराटे टाउन अकादमी में सम्मान किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के क्रीड़ा अधिकारी भगत राम व उप क्रीड़ा अधिकारी अभिनव पुंडीर ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।
 
इस दोरान पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह तथा पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के अध्यक्ष संतोष कुमार भी मौजूद रहे। दूसरी ओर पेंचक सिलाट के राष्ट्रीय पुलिस खेलों में शामिल होने  के चलते यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने यूपी टीम से प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में पदक जीते।
 
उत्तर प्रदेश पुलिस के क्रीड़ा अधिकारी भगत राम ने इस अवसर पर कहा कि पदक विजेता यूपी पुलिस के खिलाड़ियों की पदोन्नति होगी और निकट भविष्य में नये खिलाड़ियों की भर्ती भी होेगी। 
 
बता दें कि इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट पेंचक सिलाट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में  उत्तर प्रदेश टीम ने 12 स्वण, 6 रजत व 13 कांस्य पदक जीते। इस दौरान पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के सचिव सूरज श्रीवास्तव ने पदक विजेताओं को बधाई दी।।
 
पदक विजेता लखनऊ के सम्मानित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैः-
 
  • स्वर्ण: शैलेश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, प्रशांत सिंह
  • रजत: प्राची वर्मा, आनंद कुमार शर्मा
  • कांस्य: अमृता मेहता, आकाश सोनकर, मनोज कुमार पटेल, शैलेश कुमार, कपिल खुराना, शुभम बलूनी।
 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.