ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए बढ़ेगी हवाई सेवाएं

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 17, 2022

Ukraine, 17 Feb (News Helpline)     यूक्रेन को लेकर तनाव के बीच वहां रह रहे भारतीयों की सुविधा के लिए भारतीय अधिकारी यूक्रेन से उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर कई एयरलाइंस के साथ बातचीत कर रहे हैं। उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी मुख्य रूप से भारतीय स्टूडेंट्स के लिए है, जिन्हें वहां के हालात को देखते हुए यूक्रेन छोड़ने पर विचार करने को कहा गया है। 
 
इसी को लेकर भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों की संख्या कैसे बढ़ाई जाए, इस पर सिविल एविएशन अधिकारियों और कई एयरलाइंस के साथ चर्चा चल रही है। एक अधिकारी ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा है कि हमें पता है कि कई भारतीय स्टूडेंट्स अभी यूक्रेन में हैं और उनके घरवाले इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वे कब भारत आएंगे। 
 
यूक्रेन में भारतीय नागरिक और भारत में उनके परिवारों के सवालों का जवाब देने के लिए यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों, विशेषकर छात्रों से कहा था कि वे देश से बाहर जाने पर विचार करें और आक्रमण की आशंका के बीच देश के भीतर गैर-जरूरी यात्रा से बचें। दूतावास किसी भी मामले से निपटने के लिए घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.