ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

तवांग झड़प के बाद चीन ने तैनात किए एयरक्राफ्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 14, 2022

मुंबई, 14 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अरुणाचल के तवांग में बीते दिनों भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प के दो दिन बाद चीन ने अपने शिगात्से पीस एयरपोर्ट पर 10 एयरक्राफ्ट तैनात किए थे। इसका खुलासा सैटेलाइट इमेज में हुआ है। ये इमेज मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने जारी की हैं। इसके मुताबिक, भारत-चीन बॉर्डर यानी LAC से करीब 155 किलोमीटर दूर चीन की मिलिट्री एक्टिविटीज देखी गईं। चीन इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल मिलिट्री और सिविलियन पर्पज के लिए करता है। यहां चीनी एयरफोर्स के फाइटर जेट्स, हेलिकॉप्टर और ड्रोन्स तैनात किए गए हैं। यहां से भारतीय सीमा काफी करीब है। सैटेलाइट इमेज में 7 ड्रोन्स भी नजर आ रहे हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैराइन जीन-पियरे ने कहा, अमेरिका इस अहम मुद्दे पर नजर बनाए हुए है। हमें खुशी है कि भारत और चीन अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में झड़प के बाद जल्द ही अलग हो गए। हम दोनों देशों को आपस में बातचीत के जरिए यह मुद्दा हल करना चाहिए। तो वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी पैट राइडर ने कहा- चीन उकसावे की कार्रवाई करता है। अमेरिका ने देखा कि चीन LAC के पास सेना जुटा रहा है। यहां उसने मिलिट्री इंफ्रास्ट्रचर भी तैयार कर लिया है। भारत हालात को संभालने की कोशिश कर रहा है और अमेरिका इसका समर्थन करता है। हम अपने मित्र देशों की सिक्योरिटी तय करेंगे। कोई भी देश ताकत के जोर पर और एकतरफा अगर बॉर्डर चेंज की कोशिश करता है तो अमेरिका इसके सख्त खिलाफ है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.