ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

जापान में गैस एवं बिजली की बढ़ी कीमत, लोगो ने कहा बच्चे पालना हुआ मुश्किल

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 21, 2023

मुंबई, 21 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जापान में दिसंबर 2022 में महंगाई दर पिछले 41 सालों के उच्च स्तर पर पहुंच गई। पिछले महीने जापान में महंगाई दर 4 फीसदी रही। इस वजह से जरूरी सामानों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। महंगाई की वजह से लोगों को घर चलाने में दिक्कत हो रही है। इस रिकॉर्डतोड़ महंगाई का कारण कमजोर होती जापानी येन करेंसी और बढ़ते एनर्जी बिल्स को बताया जा रहा है। NHK वर्ल्ड मीडिया आउटलेट को जापान के एक पेरेंट ने बताया- दिसंबर 2022 में उनका बिजली बिल एक साल पहले की तुलना में डेढ़ गुना हो गया। वहीं गैस के दाम 20% बढ़ गए हैं। महंगाई की वजह से उन्हें अपने खर्चे कम करने पड़ेंगे, जिससे उन्हें बच्चे पालने में मुश्किल होगी।

जापान में साल भर में खाने और गैस के दामों में 20 हजार येन (160 डॉलर) की बढ़ोतरी हुई है। वहीं नवंबर में लोगों की आय 3.8% कम हो गई। इस सबके बावजूद जापान में महंगाई दर दूसरे बड़े देशों के मुकाबले कम है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2022 में महंगाई दर अमेरिका में 6.5%, यूरोप में 9.2% और ब्रिटेन में 10.5% रिकॉर्ड की गई थी। बैंक ऑफ जापान ने महंगाई दर को 2% से कम रखने का लक्ष्य रखा था। लेकिन पिछले 9 महीनों से महंगाई दर लगातार 2% से ज्यादा बनी हुई है। जापान के निवेशक और आर्थिक विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे थे कि महंगाई से निपटने के लिए बैंक ऑफ जापान ब्याज दरें बढ़ाएगी। लेकिन बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरें नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। फिलहाल ब्याज दरें जीरो के आसपास ही हैं। वहीं, 2022 में जापान का सालाना व्यापार घाटा 1979 के बाद सबसे ज्यादा था। जापान ने पिछले साल 18.2% ज्यादा निर्यात किया लेकिन इस दौरान आयात 39% बढ़ गया जिससे व्यापार घाटा भी बढ़ा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.