ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

जापान की संसद ने आमराय से एक सांसद की सदस्यता खत्म कर दी, जानिए क्यों

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 15, 2023

मुंबई,15 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जापान की संसद ने आमराय से एक सांसद की सदस्यता खत्म कर दी है। देश के संसदीय इतिहास में पहली बार गैरहाजिर रहने वाले किसी मेंबर ऑफ पार्लियामेंट (MP) के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की गई है। इसके पहले खराब बर्ताव के लिए एक सांसद को सदस्यता गंवानी पड़ी थी। इस सांसद का नाम योशिकाजू हिगाशितानी है। 51 साल के योशिकाजू प्रोफेशनल यूट्यूबर हैं और एक गॉसिप शो होस्ट करते हैं। वो पूरा वक्त अपने यूट्यूब चैनल को देते थे। यही वजह है कि उन्होंने संसद के किसी भी सेशन में हिस्सा नहीं लिया था। मजबूर होकर पार्टी और संसद को उन्हें निकालना पड़ा।

वहीं, जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, योशिकाजू बड़े सेलिब्रिटी हैं। उनके गॉसिप चैनल पर कई मशहूर हस्तियां आती हैं। यूट्यूब पर वो गासी नाम से बेहद मशहूर हैं। 51 साल के योशिकाजू सात महीने पहले ही सांसद बने थे। उन पर आरोप हैं कि वो बजाए जनता के लिए काम करने के, पूरा वक्त यूट्यूब चैनल को देते थे। इससे उनकी पार्टी की इमेज भी खराब हो रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, योशिकाजू की सदस्यता खत्म करने का फैसला इसलिए लिया गया, ताकि आम लोगों और सियासतदानों को यह मैसेज दिया जा सके कि अगर वो सांसद या मंत्री बनते हैं तो उन्हें अपने काम पर ही फोकस करना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.