ताजा खबर
Rs 2,000 notes: क्या होगा 30 सितंबर के बाद 2,000 रुपये के नोटों का, क्या कर सकते हैं इस्तेमाल?   ||    टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा   ||    Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने मारी उछाल, देखें गोल्ड-सिल्वर का रेट   ||    Petrol Diesel Price: अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के द...   ||    Asian Games 2023 Day 7: रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले ने टेनिस में जीता गोल्ड, भारत का 35वां पदक   ||    World Cup 2023: Virat Kohli के संन्‍यास लेने का सही समय क्‍या है? Ab De Villiers ने कर दिया खुलासा   ||    Vishwa Cup 2023: युवराज सिंह ने उठाए अश्विन की जगह पर सवाल, वाशिंगटन सुंदर समेत इस खिलाड़ी को बताया ...   ||    New York में अचानक आइ बाढ़ में फंसे हजारों लोग, इमरजेंसी का एलान; सड़कों पर डूबी नजर आईं गाड़ियां   ||    PM Modi: संकल्प सप्ताह का आगाज करेंगे पीएम, भारत मंडपम में पंचायत और ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधि रहेंग...   ||    18 साल में नौकरी नहीं दी, सत्ता में आने पर कैसे देंगे? शिवराज के ऐलान पर कांग्रेस का वार   ||   

फ्रांस में 6 बच्चों पर चाकू से हमला, PM ने कहा ये हमारी आत्मा पर हमला, जानिए पूरा मामला

Posted On:Thursday, June 8, 2023

मुंबई, 8 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। फ्रांस के स्मॉल टाउन एनिसी में सीरियाई रिफ्यूजी ने बच्चों पर चाकू से हमला किया। 3 से 5 साल की उम्र वाले कुल 6 बच्चे घायल हुए हैं। 3 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के कुछ देर बाद प्रधानमंत्री एनिसी पहुंचीं। घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा, यहां फ्रांस की आत्मा पर हमला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर की उम्र 30 साल के करीब है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फ्रांस की संसद में इस घटना पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के एक पार्क में बच्चे खेल रहे थे। तभी एक हमलावर चाकू लेकर उन पर झपट पड़ा। हमले में 6 बच्चे घायल हुए। कुछ रिपोर्ट्स में संख्या 8 बताई गई है। एक बच्चे को एयरलिफ्ट करके पेरिस लाया गया है। तीन साल के इस बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है।

फ्रांस सरकार ने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन से इलाके में इमरजेंसी लगाने को कहा। इसके बाद स्पेशल फोर्सेज अलर्ट पर आ गईं। वो पूरी इलाके की तलाशी ले रही हैं। हमलावर का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो भागता नजर आ रहा है। उसने सिर पर कैप लगा रखी थी। चेहरे पर घनी शेव थी। पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने कहा, हमलावर सीरियाई मूल का रिफ्यूजी है। उसका रिफ्यूजी स्टेटस स्वीडन का है। वो स्वीडन से यहां पहुंचा था। उसकी पत्नी और एक बेटा भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद थे। उसकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं लगती।

प्रेसिडेंट एमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बार्ने को एनिसी भेजा। यहां पहुंचकर बार्ने ने कहा, यह हमला फ्रांस और उसकी आत्मा पर हुआ है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इमरजेंसी सर्विस जांच कर रही है। साथ ही एक आईविटनेस ने कहा, बच्चे पार्क में खेल रहे थे। तभी बाउंड्रीवॉल फांदकर एक हमलावर वहां घुसा। उसने बच्चों पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। यहां सिर्फ चीखें सुनाई दे रही थीं। उसके सामने जो भी आ रहा था, वो उसे मार रहा था। इससे ज्यादा कायरता और क्या हो सकती है कि आप अब बच्चों की जान लेने पर आमादा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.