ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कनाडा में बढ़ रहे हेट क्राइम को लेकर विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, कहा भारतीय सतर्क रहे

Photo Source :

Posted On:Friday, September 23, 2022

मुंबई, 23 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कनाडा में रहने वाले इंडियन स्टूडेंट्स और वहां रह रहे इंडियन्स के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। ये एडवाइजरी कनाडा में भारतीयों के खिलाफ बढ़ रहे हेट क्राइम को लेकर जारी की गई है। विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी के मुताबिक, कनाडा में हेट क्राइम, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। यहां रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें। विदेश मंत्रालय और कनाडा में हमारी एम्बेसी ने ये मुद्दा कनाडा के अधिकारियों के सामने उठाया है। जांच और कार्रवाई की मांग की है।

2021 में कनाडा में एक 23 साल के भारतीय युवक की हत्या कर दी गई थी। सिख मूल के इस युवक का नाम प्रभजोत सिंह कत्री था। प्रभजोत मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला था। प्रभजोत 2017 में कनाडा आया था। CBS न्यूज के मुताबिक, वो यहां टैक्सी चलाने के साथ ही एक रेस्टोरेंट में काम भी करता था। इसके साथ ही वो पोस्ट ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहा था। कनाडा के ओन्टेरियो राज्य में कुछ लोगों ने रिचमंड हिल में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दी थी। कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने यॉर्क रीजनल पुलिस के हवाले से बताया कि योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के विष्णु मंदिर में लगी प्रतिमा को तोड़ा गया था। तो वही कनाडा के टोरंटो में स्‍वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ हुई थी। यहां अज्ञात लोगों ने मंदिर की दीवारों को नुकसान पहुंचाया और खालिस्तान जिंदाबाद जैसी भारत विरोधी बातें भी लिख दी थीं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.