ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

जून में नेपाल के आर्मी चीफ जायेंगे अमेरिका, जानिए क्या है खास वजह

Photo Source :

Posted On:Friday, May 27, 2022

मुंबई, 27 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नेपाल और अमेरिका हाईएस्ट लेवल पर बातचीत करने जा रहे हैं। नेपाल के आर्मी चीफ प्रभुराम शर्मा जून में अमेरिका जा रहे हैं। इसके कुछ दिनों बाद प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा वॉशिंगटन पहुंचेंगे। यह 20 साल में नेपाल के किसी प्रधानमंत्री का पहला अमेरिका दौरा होगा। दरअसल आर्मी चीफ 27 जून को अमेरिका रवाना होंगे। यहां वो पेंटागन का दौरा करेंगे। इसके बाद साउथ एशिया के मामले देखने वाले अमेरिका के तमाम आला अफसरों से मुलाकात करेंगे। तो वही पिछले हफ्ते अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी उजरा जेया समेत तीन आला अफसरों ने गुपचुप नेपाल यात्रा की। 2017 में अमेरिका ने नेपाल को 500 मिलियन डॉलर की मदद दी थी। 2018 में अमेरिका ने कहा- नेपाल हिंद और प्रशांत क्षेत्र में हमारी रणनीति का हिस्सा है। 

नेपाल में सिक्योरिटी एक्सपर्ट मानते हैं कि अमेरिका अब चीन को रोकने के लिए बहुत तेजी से काम कर रहे हैं, लेकिन इससे वो दो बड़े देशों के लिए बैटलग्राउंड बन सकता है। रिटायर्ड मेजर जनरल बिनोज बन्सायत ने कहा कि नेपाल में अमेरिकी हित बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे चीन को परेशानी होना स्वाभाविक है। नेपाली आर्मी चीफ और प्रधानमंत्री का यात्रा बेहद अहम है। नेपाल में चीन के बीच के बढ़ते तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका कई दिनों से साइलेंट डिप्लोमैसी की स्ट्रैटेजी के तहत काम कर रहा है। माना जा रहा है कि अमेरिका नेपाल को पहाड़ी इलाकों के लिए जरूरी मिलिट्री हार्डवेयर देने जा रहा है। कुछ दिन पहले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अमेरिकी कमांडर एडमिरल जॉन अक्विलिनो काठमांडू गए थे। जॉन 36 देशों में अमेरिकी ऑपरेशन्स के हेड हैं। 

‘काठमांडू पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों ने अमेरिका और नेपाल के बीच कई स्तरों पर बातचीत चल रही है। इसमें पॉलिटिकल और मिलिट्री लीडरशिप शामिल है। अब चीजें सामने आने लगी हैं। नेपाल के आर्मी चीफ शर्मा पेंटागन पहुंच रहे हैं। इसके बाद जुलाई के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री देउबा अमेरिका पहुंचेंगे। उनके प्रोग्राम का शेड्यूल जल्द सामने आ सकता है। इसके पहले और बाद में दोनों देशों के आला अफसर बातचीत करेंगे। नेपाल आर्मी ने भी इस यात्रा की पुष्टि कर दी है। नेपाल के आर्मी चीफ अमेरिका के अलावा कुछ और देशों का भी दौरा करेंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.