ताजा खबर
Rs 2,000 notes: क्या होगा 30 सितंबर के बाद 2,000 रुपये के नोटों का, क्या कर सकते हैं इस्तेमाल?   ||    टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा   ||    Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने मारी उछाल, देखें गोल्ड-सिल्वर का रेट   ||    Petrol Diesel Price: अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के द...   ||    Asian Games 2023 Day 7: रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले ने टेनिस में जीता गोल्ड, भारत का 35वां पदक   ||    World Cup 2023: Virat Kohli के संन्‍यास लेने का सही समय क्‍या है? Ab De Villiers ने कर दिया खुलासा   ||    Vishwa Cup 2023: युवराज सिंह ने उठाए अश्विन की जगह पर सवाल, वाशिंगटन सुंदर समेत इस खिलाड़ी को बताया ...   ||    New York में अचानक आइ बाढ़ में फंसे हजारों लोग, इमरजेंसी का एलान; सड़कों पर डूबी नजर आईं गाड़ियां   ||    PM Modi: संकल्प सप्ताह का आगाज करेंगे पीएम, भारत मंडपम में पंचायत और ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधि रहेंग...   ||    18 साल में नौकरी नहीं दी, सत्ता में आने पर कैसे देंगे? शिवराज के ऐलान पर कांग्रेस का वार   ||   

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कोरोना को लेकर भारत के साथ दिखाई एकजुटता

Posted On:Saturday, April 24, 2021

इस्लामाबाद, 24 अप्रैल। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना को लेकर भारत के साथ एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा है कि सभी देशों को इस वैश्विक चुनौती का सामना मिलकर करना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत कोरोना की खतरनाक लहर का सामना कर रहा है और हम इसके साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों की प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस दौरान खो दिया है। हमें मानवता के साथ मिलकर इस वैश्विक चुनौती से लड़ना चाहिए।

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी भारत में कोरोना से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि हम कोरोना संक्रमण की वर्तमान लहर के मद्देनजर भारत के लोगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं। इसने हमारे क्षेत्र को भी बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा है कि वह पाकिस्तान के लोगों की ओर से भारत के प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान महामारी से निपटने के लिए सार्क देशों के साथ सहयोग कर रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.