ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

दुबई में 56 मंजिला बिल्डिंग के सिर्फ 27 मीटर लंबे रनवे पर प्लेन लैंडिंग और टेकऑफ, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 16, 2023

मुंबई,16 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दुनिया के एक बेहतरीन एयर रेसिंग चैम्पियन ने दुबई के बुर्ज अल अरब होटल की छत पर बने हेलिपैड पर प्लेन लैंडिंग की। यह 7 स्टार होटल है। इतना ही नहीं, उन्होंने स्मॉल एयरक्राफ्ट को लैंड कराने के बाद वहीं से हैरतअंगेज टेकऑफ भी किया। पायलट ल्यूक सेपेला पोलैंड के रहने वाले हैं। उन्होंने बुर्ज अल अरब जुमैरा होटल की छत पर बने हेलिपैड पर यह लैंडिंग की। इसका हेलिपैड किसी लॉन टेनिस के कोर्ट से भी छोटा है।दुनिया का सबसे छोटा कॉमर्शियल रनवे 400 मीटर का है और जिस रनवे पर ल्यूक ने अपना सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट लैंड कराया, वो महज 27 मीटर लंबा है। 39 साल के ल्यूक ने कहा, इस लैंडिंग से पहले मैंने 650 प्रैक्टिस सेशन किए। इसके बावजूद फाइनल लैंडिंग तीसरे अटैम्प्ट में कर पाया।

ल्यूक ने कहा, सबसे बड़ा चैलेंज तो यह था कि इस लैंडिंग के लिए मुझे एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सिग्नल या कोई दूसरी फैसिलिटी नहीं मिली। ये फैसिलिटी तो हमें सिर्फ एयरपोर्ट पर मिलती है। आज तो हेलिपैड जैसे नजर ही नहीं आया, रेडियस भी बहुत कम था। मैंने अपनी काबिलियत का पूरा इस्तेमाल किया और बिल्कुल सही जगह लैंडिंग की। इसके बाद टेकऑफ करना और भी रोमांचक था। इस मामले में खास बात यह है कि इस प्लेन को खास इसी स्टंट के लिए अमेरिकी इंजीनियर माइक पेटे ने डिजाइन किया था। फ्यूल टैंक आगे की बजाय पीछे लगाया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.