ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

स्पेस प्रोजेक्ट से रूस अमेरिका को हटा कर चीन को बनाएगा भागीदारी का हिस्सा

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 26, 2022

Russia, 26 Feb (News Helpline)      रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख ने शनिवार को कहा कि रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का असर संयुक्त स्पेस प्रोजेक्ट पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद शुक्र ग्रह का पता लगाने के लिए रूस की संयुक्त अंतरिक्ष परियोजना वेनेरा-डी (Vanera-D) का हिस्सा अमेरिका नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मॉस्को अकेले या चीन की भागीदारी के साथ मिशन को अंजाम देगा। 
 
वेनेरा-डी रूस के रोस्कोस्मोस और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के बीच शुक्र गृह का पता लगाने के लिए एक पहले से तय संयुक्त अंतरिक्ष अन्वेषण परियोजना है। 
 
गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ "विशेष सैन्य अभियान" का आदेश देने के बाद, अमेरिका और उसके सहयोगियों ने चार बड़े रूसी बैंकों की संपत्ति को ब्लॉक करने, निर्यात नियंत्रण लागू करने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी कुलीन वर्गों पर प्रतिबंध लगाने को मंजूरी देने का फैसला किया है। प्रतिबंध रूस के "एयरोस्पेस इंडस्ट्री सहित उसके "अंतरिक्ष कार्यक्रम" को "कमजोर" करेंगे। उन्होंने कहा, "प्रतिबंधों के कारण परियोजना में अमेरिका की भागीदारी असंभव है।" रूसी राज्य अंतरिक्ष एजेंसी के महानिदेशक रोस्कोस्मोस दिमित्री रोगोजिन ने राज्य द्वारा संचालित TASS समाचार एजेंसी के हवाले से कहा कि रूस अकेले या चीन की भागीदारी से मिशन को अंजाम देगा।
 
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि उन्होंने सभी अंतरिक्ष अनुसंधान मिशनों के लिए आपसी तकनीकी सहायता पर बीजिंग के साथ बातचीत शुरू करने के निर्देश शुक्रवार को दिए थे।
 
शुक्रवार को, रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव पर वीटो कर दिया है जिसमें मॉस्को से यूक्रेन पर हमला रोकने और सभी सैनिकों को वापस बुलाने की मांग की गई। भारत, चीन और यूएई ने प्रस्ताव पर मतदान से परहेज किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.