ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

आज भारत आएगी स्पूतनिक-वी वैक्सीन की पहली खेप

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 1, 2021

नई दिल्ली 01 मई । रूस की कोरोना वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' की पहली खेप आज भारत पहुंच रही है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए यह बड़ी राहत वाली खबर है। स्पूतनिक-वी भारत की कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरी के साथ भारतीय बाजार में उतर रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक मई को स्पूतनिक-वी की पहली खेप भारत आएगी। इससे अब कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत को मजबूती मिलेगी। भारत में 1 मई से देशभर में 18 साल से अधिक सभी व्यस्क नागरिकों को कोरोना का टीका लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट में आई खबर के अनुसार रूस से स्पुतनिक-वी की पहली खेप में डेढ़ से दो लाख खुराक भारत आएगी। इसके बाद मई के मध्य या महीने के अंत तक 30 लाख और डोज आएगी। इसके साथ ही जून में 50 लाख डोज भारत में आएगा।
स्पुतनिक-वी वैक्सीन को गमालेया नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा विकसित की गई है। 
जानकारी के अनुसार, रूस से आयात की जाने वाली स्पुतनिक-वी वैक्सीन की पहली खेप सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार केंद्र, राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को दी जाएगी। अभी इस वैक्सीन की कीमत निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.