ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड रॉकेट मिशन फेल, 1250 किलो वजन ले जाने में सक्षम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 23, 2023

मुंबई, 23 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दुनिया के पहले 3D प्रिंटेड रॉकेट टेरेन-1 को बुधवार को फ्लोरिडा के केप कैनवरल से लॉन्च किया गया। हालांकि ये ऑर्बिट में पहुंचने से पहले ही फेल हो गया। कैलिफोर्निया की कंपनी रिलेटिविटी ने इस रॉकेट को बनाया है। इसमें 9 3D प्रिंटेड इंजन मौजूद हैं। रॉकेट में बतौर फ्यूल लिक्विड मीथेन का इस्तेमाल हुआ था। इस टेस्ट फ्लाइट को 'गुड लक हैव फन' नाम दिया गया था। लॉन्च होने के बाद ये पहले स्टेज में कामयाब रहा। रॉकेट ने MAX-Q स्टेज भी पार की, जिसमें इस पर सबसे ज्यादा लोड होता है। इसके बावजूद करीब 4 मिनट बाद स्टेज 2 में जाने से पहले डायरेक्टर क्ले वॉकर ने वेबकास्ट पर गड़बड़ी की सूचना दी। इसके बाद रॉकेट फेल हो गया। हालांकि, गड़बड़ी क्यों हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दे, ये रॉकेट 110 फीट (33.5 मीटर) लंबा और 7.5 फीट(2.2 मीटर) चौड़ा है। इसका 85% हिस्सा 3D प्रिंटेड है। ये दुनिया का सबसे पड़ा 3D प्रिंटेड ऑब्जेक्ट है और इसे सबसे बड़े 3D मेटल प्रिंटर्स की मदद से बनाया गया है। रिलेटिविटी कंपनी का लक्ष्य एक ऐसे रॉकेट को बनाना है जो 95% 3D प्रिंटेड हो। कंपनी के मुताबिक, इसे बनाने में सिर्फ 60 दिन का समय लगता है। इसके अलावा कंपनी एक टेरेन-R रॉकेट भी बना रही है जो करीब 20 हजार किलो का भार ले जाने में सक्षम होगा। इसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा।

टेरेन-1 रॉकेट को तीसरे प्रयास पर लॉन्च किया गया। इससे पहले ये 8 मार्च को लॉन्च होने वाला था लेकिन टेम्परेचर में दिक्कत होने के चलते इसे 11 मार्च के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। फिर 11 मार्च को फ्यूल प्रेशर में दिक्कत के चलते इस दोबारा टाल दिया गया। फिलहाल लॉन्च के वक्त इसमें कोई क्रू मेंबर या सामान नहीं मौजूद था। लेकिन ये रॉकेट आगे चलकर पृथ्वी के लोअर ऑर्बिट में 1,250 किलो का भार ले जाने में सक्षम होगा। रिलेटिविटी के स्पेस लॉन्च की कमेंटेटर अर्वा टिजानी केली ने कहा- दुनिया में इससे पहले किसी ने भी 3D प्रिंटेड रॉकेट लॉन्च नहीं किया है। हम आज इसमें पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए लेकिन रॉकेट लॉन्चिंग इस बात का सबूत है कि भविष्य में 3D प्रिंटेड रॉकेट उड़ाना मुमकिन है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.