ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जू से भागा जेब्रा, बेहोश करने के बाद पकड़ा गया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 24, 2023

मुंबई, 24 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। साउथ कोरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक जेब्रा शहर की सड़कों पर बदहवास घूम रहा है। कुछ देर मेन रोड और गलियों में घूमने के बाद उसे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम बेहोश करती है। इसके बाद जेब्रा को एक गाड़ी में डालकर वापस चिड़ियाघर यानी जू ले जाया जाता है। इस जेब्रा का नाम सीरो है और इसके पेरेंट्स की दो साल पहले मौत हो चुकी है। इसका जन्म इसी जू में हुआ था।

सीरो सिओल के चिल्ड्रंस ग्रांड पार्क में रहता है। इसके पहले भी वो भागने की कोशिश कर चुका है। पहली बार उसने तब भागने की कोशिश की जब उसके पेरेंट्स की मौत हुई थी। तब वो नाकाम रहा था। इस बार वो भागने में कामयाब हो गया। वॉशिंगटन पोस्ट’ के मुताबिक, सीरो को एप्पल और कैरॉट यानी सेब-गाजर बहुत पसंद थे। जब उसके पेरेंट्स की मौत हो गई तो उसने इन्हें खाना छोड़ दिया। वो कुछ हिंसक भी हो गया और जू में रहने वाले जानवरों खासतौर पर कंगारुओं से उसका झगड़ा होने लगा। उसने पिंजड़े का दरवाजा फांदा और भाग गया। इसके बाद सड़कों पर घूमने लगा। 3 घंटे बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने उसे घेर लिया। दूर से गन फायर के लिए इंजेक्शन दिया गया। इससे वो बेहोश हो गया। इसके बाद उसे एक बड़ी गाड़ी में डालकर वापस पिंजरे में छोड़ दिया गया। चंद घंटे बाद सीरो को होश भी आ गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.