ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

12 जुलाई : जानें, आज के दिन का ऐतिहासिक महत्व

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 12, 2023

12 जुलाई का दिन इतिहास में कई अच्छी और बुरी घटनाओं का गवाह है। इस दिन की एक प्रमुख घटना 12 जुलाई 1949 की मानी जा सकती है, जब आरएसएस पर लगा प्रतिबंध सशर्त हटा दिया गया था। दरअसल, जनवरी 1948 में नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 12 जुलाई को हुईं कुछ अन्य घटनाएं इस प्रकार हैं...

12 जुलाई 1290 - इंग्लैंड के राजा एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को निष्कासित किया गया।

12 जुलाई 1346 - लक्ज़मबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।

12 जुलाई 1673 - नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

12 जुलाई 1690 - विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को हराया।

12 जुलाई 1801 - अलगेसीरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को हराया।

12 जुलाई 1823- भारत में निर्मित पहला भाप जहाज डायना, कलकत्ता (अब कोलकाता) में लॉन्च किया गया।

12 जुलाई 1862 - अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को अधिकृत किया।

12 जुलाई 1912 - 'क्वीन एलिजाबेथ' अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।

12 जुलाई 1918 - टोकायामा खाड़ी में एक जापानी युद्धपोत पर विस्फोट में 500 लोग मारे गये।

12 जुलाई 1935 - बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।

12 जुलाई 1949 - महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर से प्रतिबंध सशर्त हटाया गया।

12 जुलाई 1957 - अमेरिकी सर्जन लेरॉय ई. बर्नी ने कहा कि धूम्रपान और फेफड़ों के कैंसर के बीच सीधा संबंध है।

12 जुलाई 1960-भागलपुर एवं राँची विश्वविद्यालय की स्थापना।

12 जुलाई 1970 - अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ से 600 लोगों की मौत।

12 जुलाई 1990- प्रमुख सोवियत नेता और रूसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दिया।

12 जुलाई 1994 - फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासिर अराफ़ात 27 वर्ष निर्वासन में बिताने के बाद गाजा पट्टी पर लौटे।

12 जुलाई 1997- नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का जन्म पाकिस्तान में हुआ।

12 जुलाई 1998 - फ़्रांस और ब्राज़ील के बीच फ़ुटबॉल विश्व कप फ़ाइनल को कुल 1.7 अरब लोगों ने देखा।

12 जुलाई 2001- अगरतला और ढाका भाषा एकता एकता के बीच 'मैत्री' बस सेवा की शुरूआत।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.