ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोरोना के दौर में वायरल हो रही एक झूटी तस्वीर |

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

सोशल मीडिया पर कई फेक खबरें और तस्वीरें कोरोना महामारी के बीच वायरल हो रही है | ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हुई है | वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि एक छोटा बच्चा मास्क बेच रहा है। तस्वीर के साथ हेडलाइन है- 'बच्चा बोला - पैसे नहीं है तो मास्क फ्री में दे दूंगा, मां ने कहा है लोगों को मदद की जरूरत है'।
सोशल मीडिया पर बच्चे की मास्क बेचने वाली तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि लड़का उन लोगों के लिए मुफ्त में मास्क दे रहा है जिनके पास पैसा नहीं है क्योंकि उनकी मां ने उसे जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए कहा है। इस तस्वीर को ट्विटर फेसबुक सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।
हकीकत ये है कि तस्वीर के साथ कोई भावनात्मक कहानी नहीं है। मामला पाकिस्तान के कराची का है। एक छोटा बच्चा उजबिल्लाह अपने भाई के साथ कराची की गलियों में मास्क बेच रहा है।
असल में यह तस्वीर के साथ कई वेबसाइट पर खबरें भी मिलीं। इन वेबसाइटों के अनुसार तस्वीर समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ली है। फोटोग्राफर अख्तर सोमरो को क्रेडिट देते हुए तस्वीर को रायटर वेबसाइट पर डाला गया है।
तस्वीर लेने की तारीख ३१ मार्च २०२० है। रायटर पर तो कोई कहानी नहीं मिली। किसी पाकिस्तानी मीडिया ने भी ऐसी किसी भावनात्मक कहानी का उल्लेख नहीं किया गया |
ऐसे में निष्कर्ष निकलता है कि बच्चे के बारे में फेसबुक पर किया जा रहा दावा भ्रामक है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.