ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

तीसरे तिमाही में इंफोसिस ने शुद्ध मुनाफों में की 12 प्रतिशत की वृद्धि, CEO सलिल पारिख ने जताई प्रसन्नता

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 13, 2022

मुंबई, 13 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     आज बुधवार 12 जनवरी को देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने तीसरे तिमाही के लाभ-हानि खातों की रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। इस रिपोर्ट में कंपनी ने बताया कि उसने 31 दिसंबर, 2021 (Q3FY22) को समाप्त हुए तिमाही के दौरान कुल 5,809 करोड़ रुपए का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज किए गए समेकित शुद्ध लाभ से 12 प्रतिशत अधिक है। ज्ञात हो कि 2020 के दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी ने 5,197 करोड़ रुपए का शुद्ध समेकीत लाभ कमाया था। 

ज्ञात हो कि कंपनी ने आज तिमाही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही और इससे प्रेरित होकर वित्त वर्ष 2022 के लिए राजस्व गाइडलाइन को बढ़ा कर 19-20 प्रतिशत कर दिया है। इंफोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने आज के बढ़त वाले तिमाही रिपोर्ट पर प्रसन्नता जताते हुए भविष्य में और ग्रोथ करने की उम्मीद जताई।

इंफोसिस ने आज के अपने तिमाही रिपोर्ट को बताते हुए कहा कि इस तिमाही के दौरान कंपनी का विकास व्यापक आधार पर हुआ है और कंपनी का विस्तार सभी क्षेत्रों और डिजिटल परिवर्तन के रूप में तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में 2.53 अरब डॉलर के टीसीवी के साथ बड़ी डील जीत में तेजी आई। तिमाही के लिए ऑपरेटिंग मार्जिन 92.6% पर मुफ्त नकदी प्रवाह रूपांतरण के साथ 23.5% पर रहा।

कंपनी के द्वारा आज तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद इंफोसिस के शेयरों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और कंपनी के शेयर NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर तेज़ी से बढ़त प्राप्त किए। आज की क्लोजिंग के समय इंफोसिस का शेयर 1.09% बढ़कर 1,875 रुपये पर था। बता दें कि पिछले एक साल में, निफ्टी आईटी इंडेक्स को पीछे छोड़ते हुए स्टॉक ने 36.65 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जो इसी अवधि में 24.75 फीसदी बढ़ा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.