ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

विदेशी प्रभाव में बाज़ार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स एक हज़ार से ज्यादा अंको से गिरा

Photo Source :

Posted On:Monday, February 7, 2022

मुंबई, 7 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में आज भारतीय शेयर बाज़ार में मंद कारोबार का दिन रहा। आज सुबह बाज़ार में गिरावट का जो सिलसिला शुरू हुआ वह नुकसान पर क्लोज हुआ। RBI के संभावित दर वृद्धि के मद्देनजर और एशियाई और यूरोपीय बाज़ारों के असर से आज भारतीय शेयर बाज़ार में यह गिरावट हुई।

आज सोमवार 7 फरवरी को BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का 30 शीर्ष कंपनियों का सूचकांक सेंसेक्स 1023.63 अंको के गिरावट साथ 57,621.19 के स्तर पर क्लोज हुआ। NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) का निफ़्टी50 में आज 302.70 अंको की गिरावट हुई और वह 17,213.60 पर क्लोज हुआ। आज के दिन में सेंसेक्स के 1.75% के गिरावट के मुकाबले निफ़्टी 1.73% गिरा।

बता दें कि आज सुबह ओपनिंग खराब ही हुई थी। आज सुबह सेंसेक्स में 95.15 अंको के नुकसान के साथ 58,549.67 के स्तर पर ओपन किया। निफ़्टी में आज की ओपनिंग 60 अंको के गिरावट के साथ 17,456.30 पर हुई थी। आज के दिन में निफ़्टी का उच्चतम और निम्नतम स्तर 17,536.35 और 17,119.40 रहा। सेंसेक्स में आज का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 58,707.76 और 57,299.05 रहा। 

सेक्टरों की बात करें तो आज के दिन में सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर निफ़्टी PSU बैंक रहा। सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन करने सेक्टर्स निफ़्टी बैंक रहें। पीएसयू बैंक, धातु और बिजली को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, बैंक, हेल्थकेयर, रियल्टी, कैपिटल गुड्स में 1-2 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.75-1.25 फीसदी गिरे।

भारतीय शेयर बाज़ार में आज लगभग 1389 शेयरों में तेजी आई, 2044 शेयरों में गिरावट आई और 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ़्टी में आज के कारोबारी दिन में सबसे ज्यादा घाटा उठाने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें- टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफ, एलएंडटी और बजाज फाइनेंस। आज के दिन में सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले टॉप के शेयर्स रहें-पावर ग्रिड कॉर्प, ओएनजीसी, एनटीपीसी, श्री सीमेंट्स और टाटा स्टील।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.