ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

जनवरी महीने में यात्री वाहनों की बिक्री में आई 8 प्रतिशत की गिरावट

Photo Source :

Posted On:Friday, February 11, 2022

नई दिल्ली, 11 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      ऑटो उद्योग निकाय सियाम (Society of Indian Automobile Manufacturers) ने आज शुक्रवार 11 फरवरी को एक स्टेटमेंट जारी करके जानाकरी दी कि भारत में विगत वर्ष (2021) के जनवरी महीने के तुलना में  इस साल (2022) की जनवरी में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 8% की कमी आई है। यह कमी मुख्य रूप से सेमीकंडक्टर की कमी के कारण आई है। ज्ञात हो कि जनवरी 2022 में कुल यात्री वाहन थोक बिक्री घटकर 254,287 इकाई रह गई, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 276,554 इकाई थी।

पिछले महीने यात्री कारों की डिस्पैच 126,693 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 153,244 इकाई थी। इसी तरह, जनवरी 2021 में 11,816 इकाइयों से समीक्षाधीन अवधि में वैन डिस्पैच घटकर 10,632 इकाई रह गई। हालांकि, उपयोगिता वाहन की बिक्री जनवरी 2021 में 111,494 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने बढ़कर 116,962 इकाई हो गई।

वहीं,कुल दोपहिया वाहनों की डिस्पैच 21 प्रतिशत घटकर 1,128,293 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की अवधि में 1,429,928 इकाई थी। इसी तरह, तीन पहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने 24,091 इकाई रह गई, जो जनवरी 2021 में 26,794 इकाई थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.