ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

भारी उतारचढ़ाव के बाद शेयर बाज़ार ने किया कमबैक, सेंसेक्स-निफ़्टी ने बढ़त के साथ की क्लोजिंग

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 8, 2022

मुंबई, 8 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)    शेयर बाज़ार में लगातार तीन कारोबारी दिनों से जारी ढलान आज उस समय थम गई जब भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों प्रमुख सूचकांको ने आज सकारात्मक बढ़त के साथ आज के कारोबार की क्लोजिंग की। हालांकि, आज बाज़ार में दिन भर भारी उठापटक जारी रही मगर ऐंड अच्छा रहा।

आज मंगलवार 8 फरवरी के क्लोज़िंग के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का सेंसेक्स 187.39 अंको के लाभ के साथ 57,808.58 के स्तर पर था। वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने आज की क्लोजिंग 53.15 अंको के फायदे के साथ 17,266.75 के स्तर पर था। आज के कारोबार में निफ़्टी के 0.31% के मुकाबले सेंसेक्स ने 0.33% प्रतिशत का लाभ कमाया।

ज्ञात हो कि बाज़ार ने आज की ओपनिंग पॉजिटिव की थी। आज सेंसेक्स ने 178.48 अंको के लाभ के साथ 57,799.67 के स्तर पर ओपनिंग की थी। निफ़्टी ने आज के कारोबार की शुरुआत 66.25 अंको के लाभ साथ 17,279.85 के स्तर पर की। निफ़्टी के आज के कारोबार में 17,306.45 का उच्चतम और 17,043.65 का निम्नतम स्तर को छुआ। सेंसेक्स में आज का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 57,925.82 और 57,058.77 रहा।

सेक्टरों की बात करें निफ़्टी PSU बैंक ने सबसे अच्छा परफॉर्म किया। वहीं, निफ़्टी एनर्जी सबसे ज्यादा घाटा जलने वाला सेक्टर रहा। आज के दिन में ऑटो, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप सूचकांकों में 0.45-1.4 फीसदी की गिरावट आई है।

आज के दिन में लगभग 1062 शेयरों में तेजी आई है, 2180 शेयरों में गिरावट आई है और 83 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ़्टी में आज के दिन में सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें- टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, डिविस लैब्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व। आज के दिन घाटे में रहने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें- ओएनजीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, आईओसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.