ताजा खबर
कैंसिल फ्लाइट्स के भी टिकट बुक कर रही थी एयरलाइन, अब देना होगा 585 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना   ||    इलेक्ट्रिक कारों को हैक कर चीन ला सकता है हादसों का तूफान! अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी   ||    विंडशील्ड से टकराया गिद्ध और आग का गोला बनकर क्रैश हुआ विमान, हादसे में स्टंट पायलट की मौत   ||    डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना, Hush Money Trial में जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी   ||    पाकिस्तान में गेहूं की बंपर पैदावार, फिर भी सड़कों पर किसान, जानें क्यों?   ||    पाक‍िस्‍तान सेना का घ‍िनौना सच: कर्नल-मेजर जैसे अफसरों ने बच्‍चों के साथ क‍िया गंदा काम, VIDEO भी बन...   ||    वरिष्ठ नागरिकों को SBI दे रहा शानदार ऑफर, जानिए किस एफडी में मिलेगा कितना पैसा   ||    Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें अपने शहर के रेट   ||    ITR फाइल नहीं करोगे तो लग सकता है इतने रुपये का जुर्माना, नोटिस मिलेगा वो अलग   ||    IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना   ||   

अभिमन्यु दसानी की आगमी कॉमेडी फिल्म 'आंख मिचौली' इस दिन होगी रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Monday, November 22, 2021

बॉलीवुड के नये चेहरे अभिमन्यु दसानी की हाल ही में आई फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' दर्शको को काफी पसंद आई थीं। इसी बीच उनकी आगमी कॉमेडी फिल्म 'आंख मिचौली' की रिलीज डेट तय कर दी गई हैं। यह फिल्म अगले साल 13 मई 2022 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
इस बात की जानकारी अभिमन्यु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए दी। उन्होंने ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि,तारीख पे तारीख,तारीख पे तारीख, 13 मई आंख मिचौली सिनेमाघरो में रिलीज होगी। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 मई 2022 को रिलीज हो रही हैं।
 
साझा किए गए पोस्टर में फिल्म के मुख्य अभिनेता नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सभी अभिनेता काफी खुश लग रहें हैं।फिल्म में अभिमन्यु और मृणाल ठाकुर के अलावा शरमन जोशी, परेश रावल, विजय राज, दिव्या दत्ता, ग्रुषा कपूर, अभिषेक बनर्जी और दर्शन जरीवाला भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
 
बता दें कि अभिमन्यु  2018 में  आई  फिल्म मर्द को दर्द नही होता से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल नहीं कर पाई थी परंतु अभिमन्यु की अभिनय कला के लिए क्रिटिक्स ने उनकी सराहना की थी।
 
अभिमन्यु  'आंख मिचौली' के अलावा फिल्म निक्कमा  में भी नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि अभिमन्यु अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.