ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

इस दिन रिलीज होगा अभिषेक बच्चन की दसवीं का ट्रेलर

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 17, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 16 मार्च 2022      बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी अपकमिंग फिल्म "दसवीं" को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की गई थी और अब जानकारी दी गई है कि जल्द ही इसका ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। 
 
आज इस फिल्म से अभिषेक बच्चन ने अपना एक नया लुक जारी किया और बताया कि दसवीं का ट्रेलर, 23 मार्च को रिलीज होगा। अभिषेक बच्चन ने लिखा, "कल करे सो आज कर, आज करें सो अब, सबका एक ही सवाल #दसवी का ट्रेलर आयेगा कब? #दसवीं का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज होगा।"
 
मालूम हो कि बीते दिनों ही अभिषेक का फर्स्ट लुक जारी करने के साथ ही मेकर्स द्वारा यह भी बताया गया था कि यह फिल्म सिनेमाघरों में ना रिलीज होकर, बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी, इस बात की जानकारी अभिषेक ने भी अपने सोशल मीडिया पर दी थी। 
 
अभिषेक बच्चन और यामी गौतम के अलावा फिल्म में निमरत कौर भी नजर आएंगी। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 अप्रैल को जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.