ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

रामायण में रावण का किरदार निभाकर फेमस हुए अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने दुनिया को कहा अलविदा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 6, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 6 अक्टूबर 2021 रामानंद सागर के "रामायण" में रावण का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। आज सुबह ही इंडस्ट्री से ये दुखद खबर सामने आया है, और अब उन्हें चाहने वाले लोग सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं। 
 
बता दे कि अरविंद बढ़ती उम्र संबंधी बिमारियों से पीड़ित थे और बीती रात हार्टअटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही सोशल मीडिया के जरिए उनके साथ काम कर चुके अभिनेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 
रामायण के राम यानी एक्टर अरुण गोव‍िल ने ट्वीट किया, "आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।"
 
सुनील लहरी जिन्होने लक्ष्मण का किरदार निभाया था उन्होंने सोशल मीडिया पर अरविंद की तस्वीरें शेयर की और श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरव‍िंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे. भगवान उनकी आत्मा को शांती दे...मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैंने एक पिता समान शख्स को खो दिया है, मेरे मार्गदर्शक, शुभचिंतक और सज्जन व्यक्त‍ि।"
 
एक्ट्रेस दीप‍िका चिखल‍िया जिन्होंने रामानंद सागर के रामायण में सीता का रोल प्ले किया था, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा, "उनके पर‍िवार के प्रति मेरी संवेदनाएं...एक बहुत शानदार इंसान थे..।"
 
अरव‍िंद त्रिवेदी के करियर की बात करें तो उन्होंने कम से कम 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया है। हिंदी के पॉपुलर शो रामायण से घर-घर पहचान बनाने वाले लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी ने रावण के किरदार में अपनी जो दमदार पहचान बनाई है, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.