ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

साकिब सलीम ने बताया कोरोना से निजात पाने का तरीका

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 13, 2021


साल 2011 में आई फिल्म 'मुझसे फ्रेंडशिप करोगी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता साकिब सलीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता कोरोना महामारी से जंग जीतने का तरीका बताते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल अभिनेता साकिब सलीम ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कोरोना पर मजे लेते हुए सरकार पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए साकिब ने लिखा -'मिल गई सबसे अच्छी वैक्सीन !' इसके साथ अभिनेता ने हैशटैग कोविड-19 हैशटैग इंडियनइलेक्शन भी लगाया है।
 
 
 
इस वीडियो में साकिब कहते है -'‘पता नहीं यार क्या कर रहे हैं लोग कोविड ही तो खत्म करना है ना? लगे हुए हैं को-वैक्सीन लगवा लो, कोविशील्ड लगवा लो..फाइज़र बेस्ट है। अरे भाई मैं बताता हूं, कोविड खत्म करना हो जहां भी जिस राज्य में... वहां चुनाव करवा लो। आज़माया हुआ नुस्खा है!' साकिब के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनके समर्थन में जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। साकिब ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। वह जल्द ही रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83 ' में नजर आएंगे।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.