ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

नानी के निधन से दुखी अध्ययन सुमन ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 8, 2021

फिल्म अभिनेता अध्ययन सुमन की नानी का दिल्ली में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थी।शेखर के बेटे एवं अभिनेता अध्ययन सुमन अपनी नानी के निधन से काफी दुखी हैं। उन्होंने अपनी नानी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी नानी उनके गालों को प्यार से चूमती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अध्ययन ने लिखा-' नानी तुमसे स्वर्ग में मिलते हैं। इस दौरान मैं कोविड की वजह से लोगों के मरने की ख़बरें सुन रहा था और अब यह उनके साथ हो गया। घर में रहते हुए। कभी कोई घर के बाहर नहीं गया। दोस्तों, इन दिनों हम मौत को इतने क़रीब पहुंच गये हैं, जितना कभी नहीं थे। आप अपना और अपनों का ख़्याल रखिए। हालात बहुत ख़राब हैं। लोग ठीक हो रहे हैं, मगर बड़ी तादाद में मर भी रहे हैं। घर पर रहिए। वैक्सीन लगवाइए। बस इतना तो हम कर ही सकते हैं। '
अध्ययन के इस पोस्ट पर फैंस और मनोरंजन जगत की हस्तियां प्रतिक्रिया देते हुए उनकी नानी की आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना कर रही हैं। देश में इन दिनों कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।कोरोना के चलते एकतरफ जहां कई सितारे इसकी चपेट में हैं तो वहीं कई सितारें हमेशा के लिए अपनों को छोड़कर चले गए।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.